बीते 5 साल में 298 भारतीय बने 'पाकिस्तानी'

Pak grants nationality to 298 Indians in 5 years ministry
बीते 5 साल में 298 भारतीय बने 'पाकिस्तानी'
बीते 5 साल में 298 भारतीय बने 'पाकिस्तानी'

डिजिटल डेस्क,इस्लामाबाद। पिछले 5 सालों में पाकिस्तान ने लगभग 298 भारतीय प्रवासियों को नागरिकता दी है। पाकिस्तान गृह मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक साल 2012 से लेकर 14 अप्रैल 2017 तक कुल 298 भारतीयों को पाकिस्तान की नागरिकता मिली है। मंत्रालय ने पाकिस्तान की सत्ताधारी पार्टी PML-N के MP शेख रुहेल असगर के संसद में पूछे गए एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी है। 

स्थानीय अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून के मुताबिक, मंत्रालय के एक बयान में बताया गया है कि साल 2012 में 48 भारतीयों को पाकिस्तान की नागरिकता दी गई। 2013 में 75 और 2014 में 76 को नागरिकता मिली। साल 2015 में सिर्फ 15 भारतीयों को पाकिस्तानी नागरिकता दी गई। 2016 में 69 लोगों को। इस साल 14 अप्रैल तक 15 भारतीय प्रवासियों को पाकिस्तान नागरिकता दे चुका है। किस्तान हमेशा से एक ऐसा देश रहा है जहां नागरिकता पाना मुश्किल काम है, लेकिन कई देशों के अनगिनत प्रवासी, खासतौर पर भारत, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और म्यांमार के लोग यहां रह रहे हैं। 

पिछले साल मार्च में पाकिस्तान के गृह मंत्री चौधरी निसार अली खान ने एक भारतीय महिला को पाकिस्तानी नागरिकता दी थी। इस महिला के पति का सालों पहले निधन हो चुका था। महिला ने साल 2008 में ही नागरिकता पाने के लिए आवेदन दिया था। महिला ने काफी समय पहले पाकिस्तानी शख्स से शादी की थी। पति की मौत के बाद महिला के सौतेले बेटे ने उसे कथित तौर पर संपत्ति से बेदखल कर दिया था। 

Created On :   20 Aug 2017 3:50 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story