पाक नौसेना ने किया एंटी शिप मिसाइल का सफल परीक्षण 

Pak Navy successful test of anti-ship missile
पाक नौसेना ने किया एंटी शिप मिसाइल का सफल परीक्षण 
पाक नौसेना ने किया एंटी शिप मिसाइल का सफल परीक्षण 

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। शनिवार को पाक नौसेना ने उत्तरी अरब सागर में हवा से समुद्र में बार करने वाली एंटी शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण पाकिस्तान की नौसेना के ऐडमिरल मुहम्मद जकाउल्लाह के नेतृत्व में हुआ। इस मौके पर पाक नौसेना ने कहा कि यह मिसाइल हमारी समुद्री सीमाओं की सुरक्षा करने के लिए है, इस मिसाइल से दूर समुद्र पर निशाना लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि हेलिकॉप्टर सी किंग से एंटी शिप मिसाइल को समुद्र में बार करके टेस्ट किया गया। यह मिसाइल आधुनिक तकनीक से लैस है।  

पाकिस्तानी मीडिया और नौसेना एंटी शिप मिसाइल के सफल परीक्षण के बाद काफी उत्साहित नजर आ रहा है, इस मौके पर ऐडमिरल मुहम्मद जकाउल्लाह ने कहा कि हवा से समुद्र पर बार करने वाली यह मिसाइल पाकिस्तान की युद्ध क्षमता को नए स्तर पर ले जाएगा और हवा से मार करने कि वजह से हम दूर तक मार करने में सक्षम हो गया है।

Created On :   23 Sept 2017 11:33 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story