अडियाला जेल में बिगड़ी नवाज की तबीयत, PIMS में किया गया भर्ती

- जेल में नवाज की तबीयत लगातार बिगड़ रही थी
- जिसके चलते प्रशासन को यह निर्णय लेना पड़ा।
- नवाज शरीफ को अडियाला जेल से इस्लामाबाद के पीआईएमएस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
- शरीफ को सीने में दर्द की शिकायत के चलते हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को अडियाला जेल से इस्लामाबाद के पीआईएमएस हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। रविवार दोपहर उन्हें जेल से देश के शीर्ष हॉस्पिटल में ट्रांसफर किया गया। जेल में उनकी तबीयत लगातार बिगड़ रही थी, जिसके चलते प्रशासन को यह निर्णय लेना पड़ा। शरीफ ने सीने में दर्द की शिकायत की थी। डॉक्टरों की टीम ने नवाज का चेक-अप किया और प्रशासन को उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करने का सुझाव दिया। इसके बाद सुझाव मानते हुए पाकिस्तान की कार्यवाहक सरकार ने तत्काल नवाज को PIMS में भर्ती करने के आदेश जारी कर दिया।
बता दें कि एवनफील्ड भ्रष्टाचार केस में नवाज शरीफ को 10 साल कारावास की सजा हुई है। उनकी बेटी मरियम को भी इस मामले में 7 साल की सजा सुनाई गई है। दोषी पाए जाने के बाद नवाज शरीफ और उनकी बेटी मरियम नवाज को 14 जुलाई की रात गिरफ्तार किया गया था। 25 जुलाई को पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए वोटिंग से पहले नवाज शरीफ लंदन से पाकिस्तान लौटे थे। लंदन से लाहौर के अल्लामा इकबाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट के लैंड करते ही एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने दोनों को हिरासत में ले लिया था। फ्लाइट ने एयरपोर्ट पर करीब 08.45 पर लैंडिग की। इसके आंधे घंटे बाद तकरीबन 09.25 पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया था।
गिरफ्तारी के एक हफ्ते बाद ही 23 जुलाई को मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया था कि जेल के अंदर नवाज की तबीयत खराब हो गई है। रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि नवाज किडनी की समस्या से जूझ रहे हैं और कभी भी उनकी किडनी फेल हो सकती है। मेडिकल बोर्ड ने उन्हें तत्काल अदियाला जेल से अस्पताल ट्रांसफर करने के लिए कहा था। हालांकि अब कहा जा रहा है कि सीने में दर्द की शिकायत के चलते उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है।
Created On :   30 July 2018 12:51 AM IST