पाकिस्तान : वीडियो लीक होने पर 2 लड़कियों की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

Pakistan: Accused of killing 2 girls arrested after video leaked
पाकिस्तान : वीडियो लीक होने पर 2 लड़कियों की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
पाकिस्तान : वीडियो लीक होने पर 2 लड़कियों की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

इस्लामाबाद, 21 मई (आईएएनएस)। पाकिस्तान के उत्तरी वजीरिस्तान में पुलिस ने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जिसने दो किशोर लड़कियों का एक व्यक्ति के साथ वीडियो सामने आने के बाद ऑनर के नाम पर हत्या कर दी थी।

डॉन न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, सोशल मीडिया पर किशोरियों के आपत्तिजनक वीडियो फुटेज वायरल होने के बाद 14 मई को शमप्लान गैरीयम गांव में लड़कियों को गोलियों से भून दिया गया था।

बुधवार को उत्तरी वजीरिस्तान के जिला पुलिस अधिकारी शफीउल्ला गंडापुर ने कहा कि संदिग्ध हत्यारे मोहम्मद असलम, जो दो लड़कियों का चचेरा भाई था, उसे एक अज्ञात स्थान पर छापे के दौरान पकड़ लिया गया था।

हत्याओं के बाद वह छिप गया था।

इससे पहले दिन में, घटना के एक अहम आरोपी उमेर अयाज ने एक स्थानीय अदालत के सामने कबूल किया था कि उसने ये वीडियो रिकॉर्ड किया था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अयाज ने अदालत को बताया है कि इसके लिए उसने अपने दोस्त फिदा वजीर के मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया था, जो पहले से ही पुलिस द्वारा पकडा गया था।

इस बीच, खैबर पख्तूनख्वा पुलिस महानिरीक्षक सनाउल्लाह अब्बासी ने ऑनर किलिंग मामले में गिरफ्तारी करने पर पुलिस अधिकारियों के लिए नकद इनाम और प्रशंसा प्रमाणपत्र की घोषणा की।

असलम के अलावा, थाना पुलिस ने इस मामले में चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है - अयाज, फिदा मोहम्मद, एक लड़की के पिता, जादवाल खान और लड़की के चचेरे भाई, रूहुद्दीन।

डॉन न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने दावा किया कि मृतक के परिवार ने हत्याओं को गुप्त रखा था, इसलिए संबंधित स्टेशन हाउस अधिकारी ने शिकायतकर्ता के रूप में एफआईआर दर्ज की है।

जिस क्षेत्र में यह घटना हुई, वह दूर है और सुरक्षा के लिहाज से उसे जोखिम भरा माना जाता है।

यह घटना 2012 के कोहिस्तान वीडियो कांड के लगभग आठ साल बाद की है, जिसमें तीन महिलाओं की हत्या कर दी गई थी। एक वीडियो में उन्हें गाते और ताली बजाते हुए दिखाया गया था, जबकि दो लड़के नाच रहे थे।

Created On :   21 May 2020 8:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story