पाकिस्तान की जेल में बंद है 471 भारतीय कैदी, भारत ने भी सौंपी लिस्ट

Pakistan handed over list of indian prisoners to Indian embassy
पाकिस्तान की जेल में बंद है 471 भारतीय कैदी, भारत ने भी सौंपी लिस्ट
पाकिस्तान की जेल में बंद है 471 भारतीय कैदी, भारत ने भी सौंपी लिस्ट
हाईलाइट
  • पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के अनुसार
  • ये सभी कैदी गैर-कानूनी ढंग से पाकिस्तान की सीमा में घुसे थे।
  • यह जानकारी उस लिस्ट से प्राप्त हुई है
  • जो पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग को रविवार को सौंपी है।
  • इस लिस्ट के अनुसार पाकिस्तान में 418 भारतीय मछुआरे और 53 भारतीय नागरिक कैद हैं।
  • ये वे लोग हैं जो गलती से भारतीय जल या थल सीमा पार कर पाकिस्तानी क्षेत्र में जा घुसे थे।
  • वर्तमान में पाकिस्तान की जेलों में कु

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। वर्तमान में पाकिस्तान की जेलों में कुल 471 भारतीय कैदी है। यह जानकारी उस लिस्ट से प्राप्त हुई है, जो पाकिस्तान ने भारतीय उच्चायोग को रविवार को सौंपी है। इस लिस्ट के अनुसार पाकिस्तान में 418 भारतीय मछुआरे और 53 भारतीय नागरिक कैद हैं। ये वे लोग हैं जो गलती से भारतीय जल या थल सीमा पार कर पाकिस्तानी क्षेत्र में जा घुसे थे। पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के अनुसार, ये सभी कैदी गैर-कानूनी ढंग से पाकिस्तान की सीमा में घुसे थे।

ठीक इसी तरह भारत ने भी अपनी जेलों में बंद पाकिस्तानी कैदियों की लिस्ट पाक उच्चायोग को सौंपी है। इसके तहत भारतीय जेलों में कुल 357 कैदी हैं। इनमें 108 मछुआरे और 249 सिविलियन शामिल हैं। बता दें कि इस्लामाबाद और नई दिल्ली के बीच 21 मई, 2008 को हुए कॉन्सुलर एक्सेस अग्रीमेंट के प्रावधानों के अनुरूप हर साल एक जनवरी और एक जुलाई को दोनों देश कैदियों की लिस्ट की अदला-बदली करते हैं।

 

Created On :   1 July 2018 1:07 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story