पकिस्तान के गृहमंत्री को गोली मारी, घायल, हमलावर गिरफ्तार 

Pakistani Home Minister attacked during rally, Shot the minister
पकिस्तान के गृहमंत्री को गोली मारी, घायल, हमलावर गिरफ्तार 
पकिस्तान के गृहमंत्री को गोली मारी, घायल, हमलावर गिरफ्तार 

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पकिस्तान के गृह मंत्री एहसान इकबाल पर रविवार को नरोवाल शहर के कांजरुर तहसील में एक रैली के दौरान हमला किया गया। जिस वक्त उन पर हमला हुआ वह गाड़ी में बैठे हुए थे, गोली उनके हाथ में लगी है। गृह मंत्री पर हमला करने वाले हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोली लगने के बाद उन्हें तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने बताया है कि गृहमंत्री इस वक्त खतरे से बाहर हैं। इकबाल के बेटे अहमद ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान पुष्टि की है कि उनके पिता होश में हैं और खतरे से बाहर हैं।

हमले के कारणों का नहीं चल सका है पता   


यह घटना उस समय हुआ जब गृह मंत्री एक कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद वापस जाने के लिए अपनी गाड़ी में बैठ रहे थे, तभी एक व्यक्ति ने उन पर गोली चला दी। बता दें कि इकबाल पंजाब प्रांत का नरोवाल इलाका अहसान इकबाल का गृह जनपद है, जहां पर वे एक रैली को संबोधित करने गए हुए थे। पकिस्तान के गृह राज्य मंत्री तलाल चौधरी ने बताया कि गृह मंत्री को लहौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत में सुधार है। हमलावर की उम्र 20 से 22 साल के बीच की बताई जा रही है। हमलावर ने किस कारण से यह हमला किया अभी तक इस बात पता नहीं चल सका है। 

पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री ने की निंदा 


पुलिस ने बताया कि हमलावर ने 30 बोर की पिस्टल से गृहमंत्री पर करीब 18 मीटर की दूरी से हमला किया। गोली मंत्री की दायीं बाजू में लगी है। गृह मंत्री के बेटे इकबाल ने बताया कि, "एहसान इकबाल का नरोवाल के DHQ हॉस्पिटल में इलाज किया जा रहा है। जिसके बाद आगे के इलाज के लिए लाहौर शिफ्ट किया जाएगा।" घटना के बाद आईजी ने रिपोर्ट तलब करते हुए अपराधी के खिलाफ करवाई करने के निर्देश दिए हैं। नरोवाल के डीपीओ इमरान किश्वर ने भी इस घटना पुष्टि की है। वहीं पकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री शाहबाज शरीफ ने घटना की निंदा की है। 

Created On :   6 May 2018 8:40 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story