पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बम धमाका, 4 की मौत, 5 घायल

By - Bhaskar Hindi |30 July 2017 1:54 PM IST
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बम धमाका, 4 की मौत, 5 घायल
डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान में हुए बम धमाके में 4 लोगों की मौत हो गई वहीं 5 लोग घायल हो गए। बम धमाका पाक के बलूचिस्तान प्रांत में ईरान सीमा के करीब सड़क किनारे हादसा शनिवार काे हुअा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक धमाका पंजगुर से करीब 70 किमी दूर चेदगी में हुआ। चेदगी पाकिस्तान-ईरान सीमा पर स्थित संवदेनशीन स्थान है। पाकिस्तानी चैनल जिओ न्यूज ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया कि फिलहाल बम धमाका करने वाले की पहचान नहीं हुई है।
Created On :   30 July 2017 9:15 AM IST
Next Story