पेरिस: अल्लाह-हु-अकबर चिल्लाते हुए कई लोगों पर हमला, ISIS ने ली जिम्मेदारी

पेरिस: अल्लाह-हु-अकबर चिल्लाते हुए कई लोगों पर हमला, ISIS ने ली जिम्मेदारी

डिजिटल डेस्क, पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में शनिवार शाम आतंकी हमला हो गया। इस हमले में एक आतंकी ने चाकू से कई लोगों पर हमला किया। सेंट्रल पेरिस के ओपेरा जिले में बीच सड़क पर आतंकी लोगों पर चाकू से मार कर घायल कर दिया। इस हमले में 2 लोगों की मौत हो गई है। वहीं कई लोगों घायल हो गए हैं। घायल लोगों में भी 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। 
 

"अल्लाह हू अकबर" के नारे लगाते हुए किया हमला

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने पुलिस को बताया कि चाकू से हमला करने वाले हमलावर ने वारदात को अंजाम देते समय "अल्लाह हू अकबर" के नारे लगाए थे। बता दें कि इस हमले के बाद आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उसी ने यह हत्या करवाई है।  

 

हमलावर को पुलिस ने मार गिराया

हालांकि पेरिस पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है। घटना कल शाम हुई, पेरिस पुलिस ने बताया कि हमलावर हाथ में चाकू लिए सेंट्रल पेरिस में घुसा और लोगों पर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया। इससे पहले की मौके पर लोग कुछ समझ पाते हमलावर ने करीब 5 से 6 लोगों पर वार कर चुका था। 

  
बता दें कि बीते मार्च महीने में ही फ्रांस के सुपरमार्केट में एक आतंकी हमला हुआ था जिसमें दो लोगों की मौत हुई थी। फायरिंग करने वाले शख्स ने इस्लामिक स्टेट से जुड़े होने का दावा किया था। आतंकी ने 2015 पेरिस हमले में शामिल रहे आतंकी को रिहा करने की मांग की थी। उस हमलावर को भी पुलिस ने मार गिराया था। 

 

आतंकियों के निशाने पर फ्रांस


फ्रांस साल 2015 से ही आतंकियों के निशाने पर है। जनवरी 2015 में यहां की एक व्यंग्य मैगजीन "चार्ली एब्दो" के दफ्तर पर हमला हुआ था, जिसमें 12 लोगों की मौत हुई थी। 2015 में ही नवंबर महीने में पेरिस में ISIS आतंकियों ने बार, रेस्टोरेंट और स्टेडियम में हमला कर 130 लोगों की जान ले ली थी। इसके बाद जुलाई 2016 में एक ट्रक के जरिए हमला कर 84 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया था। इस हमले की जिम्मेदारी भी इस्लामिक स्टेट ने ली थी।

 

इस हमले के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने ट्वीट किया, "फ्रांस ने आज फिर ख़ून बहाया है, लेकिन हम आज़ादी के दुश्मनों को एक इंच भी नहीं देंगे"। फ्रांस पुलिस ने लोगों से कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दे और न फैलाए। पुलिस ने ट्वीट किया, "कृपया वही सूचनाएं शेयर करें जो विश्वस्त सूत्रों से मिल रही हैं।" 

 

फ्रांस के गृहमंत्री ज़ेरा कोलों ने हमले के बाद पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि इस जघन्य घटना के पीड़ितों के साथ उनकी संवेदनाएं हैं। घटना मध्य पेरिस के ओपेरा की है, ये जगह अपनी शानदार नाइट लाइफ के लिए पर्यटकों के बीच मशहूर है।

Created On :   13 May 2018 2:29 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story