टेक्सॉस हमला : छात्रा सबिका का हुआ अंतिम संस्कार, माता-पिता को टीवी पर मिली थी मौत की खबर

टेक्सॉस हमला : छात्रा सबिका का हुआ अंतिम संस्कार, माता-पिता को टीवी पर मिली थी मौत की खबर


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पिछले हफ्ते अमरीका के टेक्सॉस में सेंटाफे हाई स्कूल में हुई गोलीबारी में पाकिस्तान की एक छात्रा की भी मौत हो गई है। गोलीबारी में लगभग 10 लोगों की मौत हुई थी। मरने वालों में एक अध्यापिका भी हैं जिनका नाम सिंथिंया टिस्डेल बताया गया है। वहीं 10 ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी भी मिली थी। पाकिस्तानी छात्रा का नाम सबिका शेख था। वॉशिंगटन डीसी में पाकिस्तान के दूतावास ने पुष्टि की है कि मारे गए छात्रों में पाकिस्तान की सबिका शेख भी शामिल हैं। जिसका बुधवार (23 मई) को कराची में अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें हजारों की तादाद में लोग शामिल हुए थे। 

 

 

सबिका शेख की बॉडी 22 मई को अपने शहर कराची में पहुँची थी। सबिका के माता-पिता फराह शेख और अब्दुल अजीज को इस गोलीबारी के बारे में टीवी के जरिए पता चला था। उन्हें स्कूल प्रशासन ने कहा था कि उनकी बेटी का पार्थिव शरीर अगले हफ्ते उनके घर कराची भेज दिया जायेगा।  

 

 

पाकिस्तानी छात्रा 18 वर्षीय सबिका शेख एक एक्सचेंज स्टूडेंट के तौर पर अमरीका गई हुई थीं। उन्हें केनेडी-लुगर यूथ एक्सचेंज एंड स्टडी अब्रॉड प्रोग्राम (YES) के तहत भेजा गया था। यह प्रोग्राम अमरीका के विदेश मंत्रालय की तरफ से चलाया जाता है। इसका मकसद मुस्लिम बहुल राष्ट्र और अमरीका के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान करना है। 

 

सबिका शेख़

 

संदिग्ध हमलावर दिमित्रोस पगोर्त्ज़िस को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास कथित तौर पर उनके पिता की लाइसेंसी शॉटगन और एक रिवॉल्वर थी। पुलिस को संदिग्ध की डायरी, कंप्यूटर, मोबाइल से भी कई अहम जानकारियां मिली हैं। जिनसे पता चला है कि हमलावर ने हमले की योजना बनाई और हमले के बाद वह खुद को भी मारना चाहता था। बता दें कि गन वॉयलेंस आर्काइव के मॉनिटरिंग समूह के अनुसार, अमरीका में गोलीबारी की घटनाओं से इस साल अब तक बड़ी संख्या में लोग मारे जा चुके हैं।
 

Created On :   24 May 2018 9:54 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story