मेक्सिको में प्लेन क्रैश, 101 लोग थे सवार, सभी यात्री जिन्दा बचे

मेक्सिको में प्लेन क्रैश, 101 लोग थे सवार, सभी यात्री जिन्दा बचे
हाईलाइट
  • 85 पैसेंजर घायल हुए हैं
  • जिनमें से 2 की हालत गंभीर है।
  • खराब मौसम के कारण मेक्सिको सिटी जा रहा एयरोमेक्सिको एयरलाइंस का प्लेन दुर्घटनाग्रस्त।
  • प्लेन में 97 यात्री और 4 क्रू मेंबर थे।

डिजिटल डेस्क, दूरंगो (मेक्सिको)। मेक्सिको के दूरंगो शहर से राजधानी मेक्सिको सिटी जा रहा एयरोमेक्सिको एयरलाइंस का प्लेन मंगलवार रात खराब मौसम की वजह से दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्लेन में 97 यात्री और 4 क्रू मेंबर थे। हादसे में 85 पैसेंजर घायल हुए हैं, जिनमें से 2 की हालत गंभीर है। माना जा रहा है कि प्लेन क्रेश होने के बाद यात्रियों का बचना एक चमत्कार है। 

 

 

 

अधिकारियों के मुताबिक फ्लाइट एएम 2431 ने दूरंगो ग्वादालूपे विक्टोरिया अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से तेज बारिश और ओलावृष्टि के दौरान उड़ान भरने की कोशिश की। उड़ान भरने के 15 मिनट बाद ही हादसा हो गया दूरंगो के गवर्नर एइसपुरो ने कहा है कि नीचे गिरने से पहले विमान में जोरदार धमाका हुआ, फिर आग लग गई। हादसे में अच्छी बात यह रही कि किसी की मौत नहीं हुई।

 

 

हादसे में घायल एक यात्री ने बताया कि मुझे कुछ सेकंड के लिए लगा, जैसे तेज हवा के झोंके से विमान बुरी तरह हिल गया हो। विमान नीचे गिरा और जोरदार धमाका हुआ। मुझे लग रहा है, जैसे मेरा दूसरा जन्म हुआ है।


 

एक अन्य यात्री ने बताया कि जैसे ही विमान नीचे गिरा, लोगों ने यहां वहां भागना शुरू कर दिया। चारों तरफ आग और धुआं हो गया था, जिसे जहां जगह मिली वह वहां दौड़ने लगा। यात्री हाइवे के पास मदद मांगते नजर आए।

 


 

यह उड़ान एयरोमेक्सिको की फ़्लाइट संख्या एएम 2431 थी जो दूरंगो ग्वादालूपे विक्टोरिया अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से राजधानी मेक्सिको सिटी जा रही थी।

 


 

दूरंगो सिविल डिफेंस प्रवक्ता अलेहंद्रो कारदोसा ने कहा कि दुर्घटना के बाद विमान में आग लग गई, लेकिन कोई इसकी चपेट में नहीं आया। घटनास्थल पर आपातकालीन सेवाएं पहुच गई हैं।

 

 

Created On :   1 Aug 2018 3:38 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story