रूस में बोले मोदी, दोनों देश लंबे समय से दोस्त रहे हैं, हम आगे भी साथ काम करेंगे

रूस में बोले मोदी, दोनों देश लंबे समय से दोस्त रहे हैं, हम आगे भी साथ काम करेंगे
हाईलाइट
  • अपने शुरूआती संबोधन में पीएम मोदी ने कहा
  • "रूस लंबे समय से भारत का मित्र रहा है
  • सोचि में पहली बार अनौपचारिक बातचीत के लिए मैं राष्ट्रपति पुतिन का शुक्रिया अदा करता हूं।"
  • रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को रूस पहुंचे।
  • सोचि शहर में राष्ट्रपति पुतिन के साथ अनौपचारिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दोनों नेताओं के ब

डिजिटल डेस्क, सोचि। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को रूस पहुंचे। सोचि शहर में राष्ट्रपति पुतिन के साथ अनौपचारिक शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच मुलाकात से सामरिक भागीदारी और मजबूत हुई है। अपने शुरूआती संबोधन में पीएम मोदी ने कहा, "रूस लंबे समय से भारत का मित्र रहा है, सोचि में पहली बार अनौपचारिक बातचीत के लिए मैं राष्ट्रपति पुतिन का शुक्रिया अदा करता हूं।"

 


मोदी ने 2001 में तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के साथ रूस की पहली यात्रा को याद किया और कहा कि पुतिन से वह गुजरात के मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार मिले थे। उन्होंने कहा, भारत और रूस के बीच रिश्तों के बीज तात्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के समय ही बो दी गई थी, लेकिन राष्ट्रपति पुतिन ने इसे आगे बढ़ाने में मदद की है। मोदी ने कहा, दोनों देशों की सामरिक भागीदारी को एक नए मुकाम तक पहुंचाने में पुतिन का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रधानमंत्री ने रूस की मदद से संघाई सहयोग संगठन में भारत को मिले स्थाई सदस्यता के लिए भी शुक्रिया अदा किया।

 


उन्होंने कहा, "हम अंतर्राष्ट्रीय उत्तर-दक्षिण परिवहन गलियारे और BRICS के लिए साथ काम कर रहे हैं।" वही राष्ट्रपति पुतिन ने कहा, "हम सोचि में प्रधानमंत्री का स्वागत करते हैं, ये मुलाकात द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने लिए एक नया प्रोत्साहन देगा।" पुतिन ने दोनों देशों के बीच सैन्य सहयोग का भी उल्लेख किया। बता दें कि भारत और पाकिस्तान पिछले साल ही इस संगठन में शामिल हुए हैं। इस संगठन में शामिल आठ सदस्य देशों का उद्देश्य आपस में सेना और आर्थिक दृष्टि से खुद को मजबूत करना है।  

 


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 


 

Created On :   21 May 2018 2:23 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story