- Dainik Bhaskar Hindi
- International
- Police staffer goes on deadly knife rampage in Paris HQ
दैनिक भास्कर हिंदी: पेरिस पुलिस हेडक्वार्टर में कॉप्स पर चाकू से हमला, चार की मौत, एक घायल

हाईलाइट
- 20 साल से पेरिस पुलिस में खुफिया विभाग में प्रशासनिक काम कर रहा हमलावर
- मरने वालों में तीन पुरुष और एक महिला पुलिसकर्मी
- हमला स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब एक बजे हुए
डिजिटल डेस्क, पेरिस। फ्रांस की राजधानी पेरिस में पुलिस मुख्यालय में एक व्यक्ति ने गुरुवार को पुलिसकर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में चार पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मरने वालों में तीन पुरुष और एक महिला पुलिसकर्मी शामिल हैं। हमला स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब एक बजे हुआ।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने हमलावर को मार गिराया है। पुलिस ने अपनी ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। फ्रांस सरकार ने हमलावर का नाम सार्वजनिक नहीं किया है, लेकिन बताया जा रहा है कि आरोपी पुलिस मुख्यालय में ही कार्यरत था। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है कि कर्मचारी ने अन्य पुलिसकर्मियों पर हमला क्यों किया।
20 साल से पुलिस विभाग में कार्यरत था हमलावर
फ्रांस की मीडिया के मुताबिक हमलावर की उम्र करीब 45 साल थी और वह पिछले 20 साल से पेरिस पुलिस में खुफिया विभाग में प्रशासनिक काम कर रहा था। उसने दो लोगों का गला ऑफिस के भीतर ही रेंत दिया था, जबकि एक की हत्या उसने सीढ़ियों पर की। चौथे व्यक्ति की हत्या उसने पुलिस मुख्यालय के बाहरी परिसर में की।
मौके पर पहुंचे राष्ट्रपति
हमले की खबर मिलने के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन, प्रधानमंत्री एडॉआर्ड फिलिप और गृह मंत्री क्रिस्टोफ कैस्टनर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं पेरिस की मेयर एने हिडाल्गो ने ट्विटर पर पुष्टि करते हुए बताया कि हमले में कई लोगों की जान गई हैं। यह हमला मशहूर पर्यटन स्थल नोटरे डैम कैथेड्रैल के पास हुआ है।
पैरिस में पुलिस पर बढ़ रहे हमले
फ्रांस में पुलिस अधिकारियों पर हमले बढ़ते जा रहे हैं। इसी वजह से एक दिन पहले पूरे देशभर में पुलिसकर्मियों ने हड़ताल की थी। हमला स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब एक बजे हुए मुख्यालय परिसर में ही हुआ।
मदर्स डे: FlowerAura ने लांच किआ अपना Mother’s Day 2023 गिफ्ट कलेक्शन
डिजिटल डेस्क, भोपाल। इस अत्यधिक प्रतिस्पर्धी बाज़ार में गिफ्टिंग कंपनी के लिए विश्वसनीयता बनाए रखना अनिवार्य है। एक गिफ्टिंग ब्रांड के लिए, कोई भी त्यौहार एक बूस्टर डोज़ की तरह काम करता है और राजस्व और स्थिर विकास को बढ़ावा देता है। गिफ्टिंग ब्रांड FlowerAura, Mother’s Day त्यौहार के लिए अपने अभूतपूर्व कलेक्शन के साथ तैयार है जो हर किसी के चेहरे पर मुस्कान लाएगा।
हाल ही में मीडिया से बातचीत में FlowerAura के संस्थापकों ने आगामी अवसर के लिए कंपनी की रणनीतियों और तैयारियों के बारे में बात की। "मदर्स डे साल के सबसे प्रतीक्षित अवसरों में से एक है, क्योंकि यह हर किसी के जीवन में अत्यधिक महत्व रखता है। गिफ्टिंग ब्रांड के रूप में, हम अपने ग्राहकों के अनुभवों को बेहतर बनाना चाहते हैं और Mother’s Day के त्यौहार को यादगार बनाना चाहते हैं। सभी उपहारों को इस विशेष अवसर के भावुक मूल्य को ध्यान में रखते हुए क्यूरेट किया गया, यही कारण है कि हमारे पास एक माँ के विभिन्न व्यक्तित्वों के आधार पर श्रेणियों में Mother’s Day Gifts हैं, जैसे कामकाजी माँ के लिए उपहार, एक गृहिणी मां के लिए उपहार, और आध्यात्मिक मां के लिए उपहार। हमारे पास Mother’s Day के 250+ SKUs हैं और हम आने वाले दिनों में कुछ और SKUs और लेकर आएंगे|” , ”FA Gifts Pvt. Ltd. के सह-संस्थापक श्री श्रेय सहगल ने कहा।
FlowerAura ने माताओं के लिए उपहारों के अपने कलेक्शन को बढ़ाया है और विश्वसनीय डिलीवरी के माध्यम से प्यार से लिपटे उपहार देने के लिए पूरी तरह तैयार है। स्टेटमेंट बैग, फैशन ज्वेलरी, परफ्यूम, होम डेकोर प्रोडक्ट्स, और पर्सनलाइज्ड गिफ्ट्स मदर्स डे गिफ्ट्स की कुछ कैटेगरी हैं जो ब्रांड प्रदान करता है। FlowerAura के एक अन्य सह-संस्थापक, श्री हिमांशु चावला ने मीडिया प्रवक्ता के साथ बातचीत करते हुए कहा, "हमने अपने ग्राहकों को सबसे सुविधाजनक अनुभव प्रदान करने का प्रयास करते हुए अपनी डिलीवरी सेवाओं को उत्कृष्ट बनाने के लिए बहुत सोचा और प्रयास किया है। लोग हमेशा महत्वपूर्ण त्योहारों का जश्न मनाने के लिए केक लाते हैं, इसलिए हम Mother’s Day cake की एक विशाल श्रृंखला लेकर आए हैं जो बेहतरीन सामग्री का उपयोग करके बेक किए गए हैं और सीधे ओवन से डिलीवर किए जाएंगे।" ब्रांड केक के लिए क्षति-मुक्त और इजी-टू-हैंडल पैकेजिंग प्रदान करता है।
ब्रांड अपने ग्राहकों को same-day, mid-night, fixed time, early morning और express delivery का विकल्प प्रदान करता है। इस साल मदर्स डे और भी उल्लेखनीय होगा, क्योंकि FlowerAura अपने ग्राहकों को पूर्णता प्रदान करने के लिए तैयार है।
खबरें और भी हैं...
दैनिक भास्कर हिंदी: 50 सेंट ने कहा एमजे से बेहतर हैं क्रिस ब्राउन, पेरिस जैकसन ने किया पलटवार
दैनिक भास्कर हिंदी: पेरिस में बोले PM मोदी- नए भारत में 3 तलाक, भ्रष्टाचार और परिवारवाद की जगह नहीं
दैनिक भास्कर हिंदी: जी-कॉम देगा इंटर्नशिप, मेन्टरशिप का मौका, पेरिस में हुई बैठक में शामिल हुई महापौर
दैनिक भास्कर हिंदी: पेरिस के मध्ययुगीन नोट्रे डेम कैथेड्रल में लगी भीषण आग, ढह गया गिरजाघर का शिखर
दैनिक भास्कर हिंदी: पेरिस : अपार्टमेंट में आग लगने से 10 की मौत, महिला हिरासत में