ओबामा, हिलेरी और बिल क्लिंटन को मारने की साजिश, पैकेट में भेजे गए एक्सप्लोसिव डिवाइस

Potential explosive devices sent to Clintons and Obama by mail
ओबामा, हिलेरी और बिल क्लिंटन को मारने की साजिश, पैकेट में भेजे गए एक्सप्लोसिव डिवाइस
ओबामा, हिलेरी और बिल क्लिंटन को मारने की साजिश, पैकेट में भेजे गए एक्सप्लोसिव डिवाइस
हाईलाइट
  • क्लिंटन के टेक्निशियन को ये डिवाइस मिला है जो हिलेरी के कार्यालय के लिए मेल स्क्रीन करते हैं।
  • न्यूयॉर्क शहर के उपनगर में हिलेरी और बिल क्लिंटन के घर से बुधवार को एक्सप्लोसिव डिवाइस मिला है।
  • पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के वॉशिंगटन DC स्थित ऑफिस से भी ऐसा ही डिवाइस मिला है।

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। न्यूयॉर्क शहर के उपनगर में हिलेरी और बिल क्लिंटन के घर से बुधवार को एक्सप्लोसिव डिवाइस मिला है। क्लिंटन के टेक्निशियन को ये डिवाइस मिला है जो कार्यालय के लिए मेल स्क्रीन करते हैं। वहीं पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा के वॉशिंगटन DC स्थित ऑफिस में भी ऐसा ही डिवाइस भेजा गया था। लॉ इन्फोर्समेंट अधिकारी ने इसकी पुष्टी की है। इधर न्यूयॉर्क के टाइम वार्नर सेंटर में स्थित CNN के ऑफिस को संदिग्ध पैकेज मिलने के बाद खाली करा लिया गया है। न्यूयॉर्क सिटी कमिश्नर ने पैकेज में एक्सप्लोसिव होने की पुष्टी की है। 

सीक्रेट सर्विस ने कहा कि ओबामा को भेजे गए पैकेज को डिलिवर करने से पहले ही वाशिंगटन डीसी में रोक दिया गया। एजेंसी ने कहा, "नियमित मेल स्क्रीनिंग के दौरान इसकी पहचान की गई है। व्हाइट हाउस ने ओबामा, क्लिंटन पर किए गए हमलों की निंदा की है।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को घटनाओं के बारे में बताया गया है और व्हाइट हाउस ने धमकी की निंदा करते हुए एक बयान जारी किया है। व्हाईट हाउस की प्रेस सचिव सारा हक्काबी सैंडर्स ने एक बयान में कहा, "हमने हाल ही में राष्ट्रपति ओबामा, राष्ट्रपति क्लिंटन, सचिव क्लिंटन और अन्य हस्तियों के खिलाफ किए गए हिंसक हमलों की निंदा की हैं। ये आतंकवादी कृत्य घृणास्पद हैं और जो भी इसके लिए जिम्मेदार होगा उसे कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी। अमेरिका की सीक्रेट सर्विस और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियां इस मामले की ​​जांच कर रही हैं।

पूर्व राष्ट्रपति के स्थान से परिचित एक सूत्र ने बताया कि हिलेरी क्लिंटन मंगलवार रात न्यूयॉर्क में घर पर नहीं थी। उन्होंने मंगलवार को फ्लोरिडा में डेमोक्रेट के लिए प्रचार किया। हालांकि, पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन कल रात अपने घर पर ही थे। बराक और मिशेल ओबामा के प्रवक्ता ने ये बताने से इनकार कर दिया कि वह मंगलवार को कहा थे। हालांकि बुधवार को उनका को भी सार्वजनिक कार्यक्रम निर्धारित नहीं है।

 इससे एक दिन पहले फिलेनथ्रोफिस्ट जॉर्ज सोरोस को भी ऐसा ही एक पैकेज भेजा गया था। सोरोस को भेजा गया विस्फोटक डिवाइस न्यूयॉर्क में उनके घर के मेलबॉक्स में मिला था। अब, सीक्रेट सर्विस का मानना ​​है कि वही व्यक्ति क्लिंटन के निवास में डिवाइस भेजने में भी शामिल हो सकता है। 

Created On :   24 Oct 2018 8:10 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story