अमेरिका में दिवाली के जश्न की तैयारियां शुरू, व्हाइट हाउस में दिवाली मनाएंगे बाइडेन

Preparations begin for Diwali celebrations in America, Biden will celebrate Diwali at White House
अमेरिका में दिवाली के जश्न की तैयारियां शुरू, व्हाइट हाउस में दिवाली मनाएंगे बाइडेन
अमेरिका अमेरिका में दिवाली के जश्न की तैयारियां शुरू, व्हाइट हाउस में दिवाली मनाएंगे बाइडेन
हाईलाइट
  • दिवाली की शुभकामनाएं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बाजारों की चमक के साथ दिवाली के जश्न की तैयारियां शुरू होना स्टार्ट हो गई है। भारत में ही नहीं अमेरिका में भी दिवाली की तैयारियां जोरों पर है। 

अमेरिका में राष्ट्रपति जो बाइडेनसे लेकर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप  दिवाली मनाएंगे।  दोनों ही नेता अमेरिका में बसे भारतीय लोगों के साथ दिवाली के जश्न में शामिल होंगे। 

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेनअपनी पत्नी जिल बाइडेनके साथ 24 अक्तूबर को व्हाइट हाउस में दिवाली मनाएंगे। व्हाइट हाउस में दिवाली को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। खबरों के मुताबिक बाइडेनके साथ भारतीय-अमेरिकी समुदाय के कई प्रशासनिक  अधिकारी मौजूद होगे।  पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 21 अक्तूबर को अपने फ्लोरिडा स्थित मार-ए-लागो रिसॉर्ट में दिवाली मनाएंगे।

आपको बता दें अमेरिका में भारतीयों के साथ राष्ट्रपति दिवाली बड़े धूमधाम से मनाते है। पिछले साल भी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने व्हाइट हाउस में दीप जलाकर दिवाली की शुभकामनाएं दी थीं। इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप ने भी राष्ट्रपति रहते हुए व्हाइट हाउस में भारतवंशियों के साथ दिवाली मनाई थी। 

Created On :   12 Oct 2022 5:20 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story