श्रीलंका की जेल में कैदियों ने पी लिया सैनिटाइजर, 2 की मौत

Prisoners drank sanitizer in Sri Lankan jail, 2 died
श्रीलंका की जेल में कैदियों ने पी लिया सैनिटाइजर, 2 की मौत
दुनिया श्रीलंका की जेल में कैदियों ने पी लिया सैनिटाइजर, 2 की मौत

डिजिटल डेस्क, कोलंबो। श्रीलंका के कोलंबो रिमांड जेल में हिरासत में लिए गए दो ईरानी कैदियों की सैनिटाइजर पीने से मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार को एक बयान में जेल के प्रवक्ता चंदना एकनायके ने कहा कि जेल में बंद 10 अन्य ईरानी कैदियों ने सैनिटाइजर पी लिया, जिसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। एकनायके ने कहा कि कोविड -19 महामारी के मद्देनजर ईरानी दूतावास द्वारा कैदियों को सैनिटाइजर प्रदान किए गए थे। प्रवक्ता ने बताया कि हेरोइन की तस्करी के आरोप में हिरासत में लिए गए कैदियों ने बुधवार देर रात सैनिटाइजर का सेवन किया।

 

(आईएएनएस)

Created On :   15 Oct 2021 10:01 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story