लंदन में RSS पर राहुल का हमला, सुन्‍नी संगठन मुस्‍लिम ब्रदरहुड से की तुलना

rahul gandhi compares rss to terrorist sunni organization muslim brotherhood
लंदन में RSS पर राहुल का हमला, सुन्‍नी संगठन मुस्‍लिम ब्रदरहुड से की तुलना
लंदन में RSS पर राहुल का हमला, सुन्‍नी संगठन मुस्‍लिम ब्रदरहुड से की तुलना
हाईलाइट
  • राहुल गांधी ने एक बार फिर RSS और BJP पर तीखा हमला बोला है।
  • राहुल ने RSS की तुलना सुन्‍नी संगठन मुस्‍लिम ब्रदरहुड से की है।

डिजिटल डेस्क, लंदन। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। लंदन पहुंचे राहुल गांधी ने RSS की तुलना सुन्‍नी संगठन मुस्‍लिम ब्रदरहुड से की है। राहुल ने तुलना करते हुए कहा कि अरब दुनिया के मुस्लिम ब्रदरहुड के विचार और RSS के विचारों में एक समानता है। RSS भारत की प्रकृति को बदलने की कोशिश कर रहा है, जो कि काफी खतरनाक है।

राहुल गांधी इन दिनों ब्रिटेन की राजधानी लंदन पहुंचे हैं। वे यहां पर इंटरनेशनल इंस्‍टीट्यूट ऑफ स्‍ट्रैटिजिक स्‍टडीज में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार की विदेश नीतियों पर भी तंज कसे। पीएम पर हमला करते हुए राहुल ने कहा कि डोकलाम जैसी घटना को पहले ही रोका जा सकता था, मगर ऐसा हुआ नहीं। उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी डोकलाम के मुद्दे को सिर्फ एक घटना के तौर पर देखते हैं। अगर सरकार ने चीन की तरफ भी देखा होता तो डोकलाम जैसा मुद्दा सामने आया ही नहीं होता।

मोदी सरकार की विदेश नीतियों को खराब बताते हुए राहुल ने कहा कि एनडीए सरकार की विदेश नीति एक तरह से काम नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार की विदेश नीति में स्थायित्व नहीं है। पाकिस्‍तान से कभी बात आगे बढ़ाई जाती है, तो कभी उससे दूरी बना ली जाती है।

 


कौन है मुस्लिम ब्रदरहुड संगठन ?
बता दें कि राहुल गांधी ने RSS की तुलना जिस मुस्लिम ब्रदरहुड से की है, वह अरब देशों का एक बड़ा सुन्‍नी संगठन है, जो कि इस्‍लाम की सर्वोच्‍चता में यकीन करता है। यह मुस्लिम ब्रदरहुड धर्मनिरपेक्षता के बजाय कुरान को महत्‍व देता है। अरब के कई देशों में लोकतांत्रिक सरकारों के खिलाफ इस संगठन ने बड़े आंदोलन छेड़े हैं।

Created On :   24 Aug 2018 12:46 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story