अमेरिकी अधिकारी ने कहा- रोहिंग्या मुसलमानों को म्यांमार वापस लौटना होगा

Rohingya Muslims returned safely to Myanmar : U.S. official
अमेरिकी अधिकारी ने कहा- रोहिंग्या मुसलमानों को म्यांमार वापस लौटना होगा
अमेरिकी अधिकारी ने कहा- रोहिंग्या मुसलमानों को म्यांमार वापस लौटना होगा

डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश दौरे पर आए एक अमेरिकी अधिकारी ने रोहिंग्या मुसलमान पर बड़ा बयान दिया है। अधिकारी ने कहा है कि रोहिंग्या मुसलमानों को अपने वतन म्यांमार वापस सुरक्षित रुप से लौट जाना चाहिए। अमेरिकी ब्यूरो ऑफ पॉप्युलेशन, रिफ्यूजीज एंड माइग्रेशन के सहायक सहायक सचिव साइमन हेन्शो ने शनिवार को म्यांमार के हिंसाग्रस्त इलाके रखाइन से भाग कर यहां शरण लिए रोहिंग्याओं पर यह बयान दिया है।

 

साइमन हेन्शो ने शनिवार को कहा कि अमेरिका म्यांमार के रखाइन राज्य में उत्पीड़न के कारण बांग्लादेश में शरण लेने वाले रोहिंग्याओं का समर्थन जारी रखेगा। उन्होंने म्यांमार को सलाह दी कि उसे स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण तैयार करना होगा ताकि रोहिंग्या वापस अपने घर लौट सकें।

 

बता दें कि, अगस्त से ही 6 लाख से अधिक रोहिंग्या म्यांमार से भाग कर बांग्लादेश में शरण लिए हुए हैं। इधर बांग्लादेश का कहना है कि उसने अस्थायी रूप से रोहिंग्या शरणार्थियों को अपने यहां आश्रय दिया है जबकि उन्हें अपने वतन म्यांमार वापस जाना होगा।

Created On :   4 Nov 2017 5:31 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story