यूक्रेन के तीन लड़ाकू विमान गिराने का रूस ने किया दावा

रूस-यूक्रेन युद्ध यूक्रेन के तीन लड़ाकू विमान गिराने का रूस ने किया दावा

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली।  रूस और यूक्रेन के बीच 139 दिनों से लगातार युद्ध जारी है। जैसे- जैसे दिन आगे बढ़ रहे है वैसे ही युद्ध गंभीर होता जा रहा है। इसी बीच रूस के रक्षा मंत्रालय ने बुधवार को दावा किया कि उनकी सेना ने यूक्रेन के तीन लड़ाकू विमानों को मार गिराया है। रूस ने दावा किया कि उसने  दो विमान को पूर्वी यूक्रेन के डोनेट्स्ट इलाके में मार गिराया है जिसमें Su-25 और Su-24 लड़ाकू जेट शामिल हैं वहीं तीसरा विमान जिसका नाम मिग 29 था। बता दें रूस की ओर से यह दावा उस समय किया जा रहा है जब दोनों देशों के बीच अनाज निर्यात पर गतिरोध खत्म करने को लेकर बातचीत शुरू हुई है। 

वहीं मीडिया रिपोर्ट की मानें तो रूस जिन विमानों को मार गिराने का दावा कर रहा है वह सभी विमान सोवियत डिजाइन के विमान है जिसका इस्तेमाल यूक्रेनी सेना कर रही है। हालांकि रूस के द्वारा विमान मार गिराए जाने के दावा के बाद यूक्रेन की तरफ से तत्काल कोई भी प्रतिक्रिया नहीं आई है। 

29 मार्च के बाद पहली बार फेस-टू-फेस मीटिंग

रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे यूद्ध से दुनिया के कई देशों में अनाज का संकट खड़ा हो चुका है। यूक्रेन भी गेंहू,जौं, और मक्का के प्रमुख निर्यातक देशों में से एक है। बुधवार को ही रूस और यूक्रेन दोनों देशों के अधिकारियों ने चर्चा के लिए संयुक्त राष्ट्र और तुर्की के अधिकारियों से मुलाकात की। बता दें रूस और यूक्रेन के अधिकारियों के बीच 29 मार्च को इस्तांबुल में हुई एक बैठक के बाद यह पहली बार फेस-टू-फेस मीटिंग हुई है।


 

Created On :   13 July 2022 6:52 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story