बाल्टिक सागर में रूस-चीन का शक्ति प्रदर्शन, अमेरिका सतर्क

डिजिटस डेस्क, मॉस्को। रूसी और चीनी नौसेनाओं के युद्धपोतों ने मंगलवार को बाल्टिक सागर में युद्धाभ्यास शुरू किया है। इस युद्धाभ्यास पर अमेरिका सहित अन्य नाटो देश बराबर नजर बनाए हुए हैं। वैसे तो रूस और चीन कई सालों से संयुक्त अभ्यास करते आए हैं लेकिन यह युद्धाभ्सास बाल्टिक सागर में पहली बार हुआ, जिसका तट एस्तोनिया, लिथुआनिया, लातविया, पोलैंड से मिलता है जो 2014 में क्रीमिया पर कब्जे के मद्देनजर रूस को लेकर चिंता जाहिर कर चुके हैं। युद्धाभ्यास में चीन और रूस के विध्वंसक जंगी जहाज और आपूर्ति जहाज शामिल हैं। अभ्यास में जहाजों से हवा में लक्ष्य पर निशाना लगाने का अभ्यास भी किया जा रहा है।
रूस-चीन के इस युद्धाभ्यास पर अमेरिका सतर्क है। सीरिया मुद्दे पर रूस से तनाव और दक्षिण चीन सागर में आवागमन को लेकर चीन से गतिरोध के बाद अमेरिका अपने इन दोनों प्रतिद्वंदी देशों की हर हरकत पर बराबर नजर बनाए हुए हैं।
Created On :   25 July 2017 10:17 PM IST