रूस ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में किया था अपने प्रभाव का इस्तेमाल, विकीलीक्स का खुलासा

Russian impact on Amercan Presidential Election : Wikileaks
रूस ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में किया था अपने प्रभाव का इस्तेमाल, विकीलीक्स का खुलासा
रूस ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में किया था अपने प्रभाव का इस्तेमाल, विकीलीक्स का खुलासा

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री और पिछले साल राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार रही हिलेरी क्लिंटन बड़ी मुश्किल में फंस गई हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति के सबसे बड़े बेटे ने उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए एक रूसी कंपनी के साथ मिलकर बड़ी साजिश रची थी। पिछले साल रूस के एक बड़े वकील और राष्ट्रपति ट्रंप के बड़े बेटे के बीच सीक्रेट बैठक हुई थी, जिसमें हिलेरी क्लिंटन पर राष्ट्रपति चुनाव के दौरान कीचड़ उछालने की योजना बनाई गई। अहम बात यह है कि बैठक में दोनों पक्ष रूस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों को रोकने पर सहमत थे जबकि हिलेरी इसके खिलाफ थी।

यह खुलासा विकीलीक्स ने किया है। मंगलवार को विकीलीक्स ने कुछ दस्तावेज जारी किए जिससे साफ होता है कि 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में हिलेरी की छवि को खराब करने के लिए सुनियोजित प्रयास किए गए। वजह थी रूस के खिलाफ मानवाधिकार हनन के मामलों में लगभग तय माने जा रहे प्रतिबंधों को रोकना। विकीलीक्स का दावा है कि हिलेरी के पति बिल क्लिंटन को एक रूसी बैंक को दिए गए भाषण के एवज में 10 लाख डॉलर का भुगतान किया गया। विकीलीक्स ने मई 2015 के उस ईमेल का हवाला दिया है जिसमें क्लिंटन का प्रचार अभियान संभाल रहे एक अधिकारी ने पुष्टि की है कि बिल क्लिंटन को रूसी राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन ने भाषण देने के लिए बुलाया और रूस की एक बैंक ने उन्हें 5 लाख डॉलर का भुगतान किया।

हाल में जी-20 की बैठक के दौरान पुतिन और ट्रंप की मुलाकात में मीडिया ने इस डील को लेकर ढेर सारे सवाल किए लेकिन ट्रंप इन्हें बखूबी टाल गए। असल में यह पूरा मुद्दा अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के दौरान पर्दे के पीछे गरमाया रहा जुनियर ट्रंप जो कि डॉनाल्ड जे ट्रंप के नाम से जाने जाते हैं और अपने पिता का मीडिया बिजनेस भी संभालते हैं उन्होंने क्लिंटन परिवार और रूस के रिश्तों को रिपब्लिकन पार्टी के पक्ष में कुछ इस तरह से पेश किया कि क्लिंटन परिवार रूस के एजेंट के रूप में काम कर रहा है। फिलहाल सवाल इस बात का उठ रहा है कि अब जबकि विकीलीक्स के दस्तावेजों में यह बात खुलकर सामने आ चुकी है कि रूस ने कहीं ना कहीं अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में अपने प्रभाव का इस्तेमाल किया। क्या डोनाल्ड ट्रंप, पुतिन से इस मामले में कोई सौदेबादी करेंगे?

फॉक्स न्यूज के अनुसार, हैम्बर्ग में जी-20 बैठक के दौरान सीरिया में असद सरकार के पक्ष में रूस की सैन्य कार्रवाई को लेकर दोनों देशों के बीच सौदेबाजी की खबर है। व्हाइट हाउस के सूत्र बताते हैं कि ट्रंप इस पूरे मसले को दरकिनार करने के लिए मध्यपूर्व के मसले पर रूस की नब्ज जरूर दबाएंगे और रूस की भी यही कोशिश होगी कि अमेरिका के साथ बातचीत का रास्ता अपनाकर आर्थिक प्रतिबंध से बचा जाए।

Created On :   18 July 2017 6:38 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story