रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की छिन सकती है कुर्सी, रिपोर्ट में हुआ खुलासा, दुनियाभर में हलचल तेज

Russian President Vladimir Putins chair may be snatched, report revealed, stir in the world
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की छिन सकती है कुर्सी, रिपोर्ट में हुआ खुलासा, दुनियाभर में हलचल तेज
रूस-यूक्रेन युद्ध रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की छिन सकती है कुर्सी, रिपोर्ट में हुआ खुलासा, दुनियाभर में हलचल तेज
हाईलाइट
  • यूक्रेन के मुंहतोड़ जवाब से बेहाल हुआ रूस

डिजटल डेस्क, कीव। रूस और यूक्रेन के बीच आठ माह से युद्ध जारी है। जंग लंबा खिंचने की वजह से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के ऊपर दबाव बढ़ता जा रहा है। साथ ही उन्हें सत्ता से बेदखल भी किया जा सकता है। इस बात को लेकर हलचल तेज तब हो गई, जब यूक्रेन के खुफिया विभाग के चीफ जनरल कायरलो बुडानोव का एक बयान आया और जिसमें दावा किया गया कि पुतिन को सत्ता से बाहर करने की चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि संभावना है कि रूस-यूक्रेन के युद्ध के अंत तक व्लादिमीर पुतिन को रूस के राष्ट्रपति पद से हटा दिया जाए। यूक्रेन के अधिकारी के इस दावे के बाद दुनियाभर के कई देशों में सनसनी मच गई है। 

यूक्रेन के मुंहतोड़ जवाब से बेहाल हुआ रूस

यूक्रेन व रूस के बीच युद्ध जारी है लेकिन अभी दोनों देशों के बीच युद्ध विराम पर बात नहीं बन पा रही है। एक तरफ जहां यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की रूसी कार्यवाही का जवाब दे रहे हैं। तो वहीं रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर उनके देश में ही दबाव बनता रहा है। ऐसे में यूक्रेनी अधिकारी के दावे ने दुनियाभर में एक बार फिर से गरमी बढ़ा दी है। मेजर जनरल बुडानोव का कहना है कि बहुत मुश्किल है कि व्लादिमीर पुतिन अपनी सत्ता बचा पाएं।

उन्होंने आगे कहा कि रूस में इस बात की भी चर्चा हो रही है कि इस बार रूस के राष्ट्रपति की कुर्सी पर कौन बैठेगा? वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने पिछले साल एक कानून को मंजूरी दी थी, जिसमें ये था कि पुतिन 2036 तक रूस के राष्ट्रपति बने रह सकते हैं। ऐसे में अब यूक्रेनी अधिकारी का ये दावा चौंकाने वाला है।  

यूक्रेनी सेना कर रही ताकतवर पलटवार

रूसी सैनिकों को जवाब देने के लिए यूक्रेनी सेना पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। यूक्रेन के ताकतवर पलटवार से रूस परेशान हो चुका है। यूक्रेनी अधिकारियों का कहना है कि नवंबर के आखिर तक खेरसॉन पर पूरी तरह से यूक्रेन का कब्जा हो जाएगा। यूक्रेन लगातार कोशिश में है कि वह क्रीमिया को भी वापस ले ले। दरअसल, रूस ने साल 2014 में ही क्रीमिया को हथिया लिया था। हाल ही में क्रीमिया में कई बड़े हमले हुए हैं, जिसमें रूस के पसीने छूट गए हैं। यूक्रेन की तरफ से दावा किया जा रहा है कि रूस जंग में पिछड़ रहा है। 

 

Created On :   30 Oct 2022 10:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story