यूक्रेन में बच्चियों पर कहर बरपा रहे रूसी सैनिक, 10 से 14 साल की बच्चियों के साथ भी रेप की खबर, प्रेग्नेंट होने पर किया ऐसा घिनौना सलूक!

Russian soldiers wreaking havoc on girls in Ukraine, knowing you will stand up
यूक्रेन में बच्चियों पर कहर बरपा रहे रूसी सैनिक, 10 से 14 साल की बच्चियों के साथ भी रेप की खबर, प्रेग्नेंट होने पर किया ऐसा घिनौना सलूक!
रूस-यूक्रेन युद्ध यूक्रेन में बच्चियों पर कहर बरपा रहे रूसी सैनिक, 10 से 14 साल की बच्चियों के साथ भी रेप की खबर, प्रेग्नेंट होने पर किया ऐसा घिनौना सलूक!
हाईलाइट
  • पांच रूसी सैनिकों ने एक 14 साल की बच्ची के साथ रेप किया

डिजिटल डेस्क, कीव। रूस और यूक्रेन के बीच दो माह से अधिक जंग जारी हुए हो गए। एक तरफ इन दोनों देशों के बीच जारी बमबारी में लोगों की जान जानें की खबर आ रही थी। तो वहीं दूसरी तरफ दिल दहलाने वाली खबर भी सामने आयी है। बताया जा रहा है कि रूसी सैनिक अब यूक्रेन की 10-10 साल की किशोरियों को अपनी हवस का शिकार बना रहे हैं और उनके साथ रेप कर रहे हैं। पहले इन सैनिकों ने वहां की महिलाओं के साथ यौन शोषण किया लेकिन अब मासूम बच्चियों के साथ हैवानियत की खबर आ रही हैं, जिसे सुनकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो जाएं। 

लड़की के साथ हैवानियत परिजन मजबूर

डीएएन हिंदी की खबर के मुताबिक पांच रूसी सैनिकों ने एक 14 साल की बच्ची के साथ रेप किया। इसके बाद लड़की गर्भवती हो गई। इलाज के दौरान डॉक्टर ने बताया कि अगर अबॉर्शन कराया गया तो बच्ची दोबारा बच्चे को जन्म नहीं दे पाएगी। जिसकी वहज से बच्ची के माता-पिता मजबूर होकर अबॉर्शन के फैसले को वापस लिया। 

इस शहर की रहने वाली है लड़की

मिरर यूके की रिपोर्ट के मुताबिक पीड़ित बच्ची यूक्रेन के बूचा शहर की रहने वाली है। उसकी कहानी मनोवैज्ञानिक Oleksandra Kvitko ने बताई है। खबरों के मुताबिक वह पीड़िता के माता-पिता की सहमति से उसे मनोवैज्ञानिक सहायता दे रही हैं। डीएनए हिंदी के मुताबिक यह डॉक्टर अभी 14 से 18 साल की पांच और लड़कियों की काउंसलिंग कर रही हैं। जो कथित तौर पर रूसी सैनिकों द्वारा रेप के बाद प्रेगनेंट हो गई थीं।इस डॉक्टर ने सबसे कम उम्र की पीड़िता की मदद की वह सिर्फ 10 साल की है। 

पुरूषों का हो रहा शोषण

क्वित्को ने Radio Svoboda को बताया कि अब तक 14,15 व 16 साल की कई लड़कियों के साथ रेप हुआ है। खबरों में सामने आया है कि रूसी सैनिकों के कुकृत्यों के कारण यूक्रेन में कई किशोरियां गर्भवती हो सकती हैं। बताया जा रहा है कि यूक्रेन में यौन अपराधों के शिकार में महिलाएं, पुरूष और छोटे बच्चे भी शामिल हैं। रूसी सैनिकों के इस अमानवीय व्यवहार की दुनियाभर के देशों में आलोचना हो रही है। 
 

Created On :   28 April 2022 2:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story