भारत को बड़ा झटका, सेशेल्स ने रद्द की नौसैन्य अड्डा बनाने की डील

डिजिटल डेस्क, विक्टोरिया। सेशेल्स ने एक अहम डील रद्द कर भारत को तगड़ा झटका दिया है। एक ओर सेशल्ज के राष्ट्रपति डैनी फॉरे के 25 जून को प्रस्तावित भारत यात्रा की तैयारियां चल रही हैं, वहीं दूसरी ओर सेशल्ज ने भारत के साथ असम्पशन आइलैंड पर नौसैन्य अड्डा बनाने के समझौते को रद्द कर दिया है।
भारत यात्रा के दौरान डील पर चर्चा नहीं करेंगे सेशेल्स के राष्ट्रपति
सेशेल्स के राष्ट्रपति डैनी फॉरे ने साफ कर दिया है कि वो भारत यात्रा के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी के साथ असम्पशन आइलैंड प्रोजेक्ट को लेकर कोई बातचीत नहीं करेंगे। डैनी फॉरे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, भारत के साथ असम्पशन द्वीप पर नौसैनिक अड्डा बनाने की परियोजना पर अब आगे काम नहीं किया जाएगा। सेशल्ज के राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि इस प्रोजेक्ट के सभी उद्देश्य अब खत्म हो चुके हैं और सेशल्ज अगले साल खुद इस सैन्य अड्डे का निर्माण करेगा और द्वीप पर सैन्य सुविधाएं देगा।
समझौते की खबर लीक होने के बाद फॉरे का हुआ था विरोध
गौरतलब है कि 2015 में भारत और सेशेल्स के बीच इस परियोजना पर समझौता हुआ था। हालांकि दोनों देशों ने इसे गुप्त रखने का फैसला किया था, लेकिन कुछ ही दिन पहले परियोजना की जानकारी लीक हो गई थी। इसके बाद सेशेल्स के राजनीतिक दलों ने फॉरे का विरोध शुरू किया था। जिसके बाद फॉरे ने संसद में इस समझौते की पुष्टि से साफ इनकार कर दिया था।
इस परियोजना के लिए अलग से रखेंगे फंड- फॉरे
राष्ट्रपति डैनी फॉरे ने 2019 के बजट में असम्पशन में कोस्टगार्ड सेवा शुरू करने के लिए फंड्स मुहैया कराने की बात कही थी। फॉरे ने ये भी कहा था कि वो भारत दौरे में भी शीर्ष नेतृत्व से परियोजना के बारे में चर्चा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि, अगले साल के बजट में वो असम्पशन आइलैंड पर कोस्ट गार्ड फेसिलिटी के निर्माण के लिए खुद फंड अलग से रखेंगे। इस इलाके में हमारा सैन्य अड्डा होना जरूरी है। हालांकि विदेश सचिव विजय गोखले हाल ही में विक्टोरिया गए थे, लेकिन इस समझौते बनाए रखने में कामयाब नहीं रहे। फिलहाल भारतीय विदेश मंत्रालय ने इस पर अभी तक कोई टिप्पणी नहीं की है।
Have been deeply touched by their (people of Seychelles) warmth affection towards me: PM @narendramodi writes in the Visitors Book
— PMO India (@PMOIndia) March 11, 2015
PM @narendramodi signing the Visitors Book at the State House after the Ceremonial Reception in Seychelles. pic.twitter.com/crkm2dhU7W
— PMO India (@PMOIndia) March 11, 2015
बता दें कि 2015 में जब पीएम मोदी सेशेल्स के दौरे पर गए थे तब दोनों देशों के बीच ये डील हुई थी। राष्ट्रपति डैनी फॉरे द्विपक्षीय वार्ता के लिए 25 जून को भारत दौरे पर आने वाले हैं।
Created On :   17 Jun 2018 1:56 PM IST