चीन-जापान उच्चस्तरीय राजनीतिक वार्ता पेइचिंग में आयोजित

Sino-Japanese high-level political dialogue held in Beijing
चीन-जापान उच्चस्तरीय राजनीतिक वार्ता पेइचिंग में आयोजित
चीन-जापान उच्चस्तरीय राजनीतिक वार्ता पेइचिंग में आयोजित

बीजिंग, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के राजनीतिक ब्यूरो के सदस्य, विदेश मामलों की केंद्रीय समिति के निदेशक यांग चेछी ने जापानी राष्ट्रीय सुरक्षा निदेशक शिकेरू कितामुरा के साथ पेइचिंग में चीन-जापान सातवीं उच्चस्तरीय राजनीतिक वार्ता की सह-अध्यक्षता की।

यांग चेछी ने कहा कि इस वर्ष जून में, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने चीन-जापान संबंधों पर एक महत्वपूर्ण सहमति हासिल होने के बाद द्विपक्षीय संबंधों के विकास के अगले चरण की दिशा का संकेत दिया। दोनों पक्षों को चीन-जापान के बीच चार राजनीतिक दस्तावेजों का पालन करते हुए एक दूसरे का सम्मान करना चाहिए और क्षेत्रीय आर्थिक एकीकरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और एशिया में समृद्धि व पुनरुद्धार के प्रयास के लिए हाथ मिलाना चाहिए।

दोनों पक्ष इस बात पर सहमत हुए कि वर्तमान चीन-जापान संबंध एक सुधार और विकास की गति बनाए हुए हैं। दोनों पक्ष मिलकर सामंजस्यपूर्ण वातावरण और सावधानीपूर्वक तैयारी करने के लिए काम करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि दोनों देशों के बीच प्रमुख राजनीतिक और कूटनीतिक एजेंडा अगले साल सुचारु रूप से आगे बढ़े।

(साभार-चाइना रेडियो इंटरनेशनल, पेइचिंग)

Created On :   7 Dec 2019 2:31 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story