एक लड़के के इश्क में दीवानी हुईं दो सगी बहनें, लाइव वीडियो में देखें क्या हुआ अंजाम...

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्यार में लोग जान की बाजी लगा देते हैं, लेकिन इंडोनेशिया में दो सगी बहनें जब अनजाने में एक ही लड़के से इश्क कर बैठींं इसका नतीजा इतना भयानक होगा यह कििसी से सोचा भी नहीं था। दोनों बहनोंं को एक ही लड़के से मोहब्बत हुई। जब दूसरी बहन को इसके बारे में पता चला तो पहले दोनों के बीच जमकर झगड़ा हुआ। परिजनों ने दोनों को समझाने की बहुत कोशिश की, लेकिन बात नहीं बनी।
आखिर में अंजाम क्या हुआ?
असल में इंडोनेशिया के बांडुंग में रहने वाली दोनों लड़कियों को इस बात का पता ही नहीं था कि वे जिस लड़के से प्यार करती है, उसी लड़के की एक और गर्लफ्रेंड है और वह कोई नहीं, बल्कि पहली गर्लफ्रेंड की सगी बहन ही है। बस फिर क्या था? दोनों बहनों के बीच में लड़ाई हो गई।
दोनों बालकनी में खड़े होकर झगड़ा करने लगीं। इस तकरार के बीच बड़़ी़ी बहन ने छोटी को धक्का दे दिया। काफी ऊंचाई से नीचे गिरते ही लड़की की मौत हो गई। छोटी बहन जैसे ही नीचे गिरी तो दूसरी बहन इस बात से डर गई कि अब उसे जेल जाना पड़ेगा। इससे बचने के लिए उसने भी उस बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे दी। नीचे खड़े लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। दोनों बहनें जितनी खूबसूरत थी, उतनी ही दीवानी भी। अपने प्यार को पाने के लिए दोनों को अपनी जान गंवानी पड़ी। ये पूरी घटना एक कैमरे में कैद हो गई। कैमरे में साफ दिख रहा है कि कैसे एक लड़की ने बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे दी।
Created On :   11 Aug 2017 4:34 PM IST