बलूचिस्तान में पाक सेना पर आत्मघाती हमला, 9 सैनिकों की मौत, 11 घायल

Suicide Attack on Pakistan Army, 9 personnel Killed
बलूचिस्तान में पाक सेना पर आत्मघाती हमला, 9 सैनिकों की मौत, 11 घायल
बलूचिस्तान में पाक सेना पर आत्मघाती हमला, 9 सैनिकों की मौत, 11 घायल
हाईलाइट
  • BRAS ने CPEC पर तुर्बत और पंजगुर के बीच हमले की जिम्मेदारी ली है।
  • इस आत्मघाती हमले में पाक आर्मी के कम से कम नौ सैनिक मारे गए और 11 घायल हो गए हैं।
  • बलूचिस्तान के पास पाकिस्तानी सेना के काफिले पर भी एक फीदायीन हमला हुआ है।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पुलवामा आतंकी हमले के तीन दिन बाद, बलूचिस्तान के पास पाकिस्तानी सेना के काफिले पर भी एक फिदायीन हमला हुआ है। इस आत्मघाती हमले में पाक आर्मी के कम से कम नौ सैनिक मारे गए और 11 घायल हो गए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, बलूच राजी अजोई संगर (BRAS) ने चीन पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) पर तुर्बत और पंजगुर के बीच हमले की जिम्मेदारी ली है। यह हमला सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के पाकिस्तान पहुंचने से कुछ घंटे पहले हुआ था। BRAS बलूच लिबरेशन आर्मी, बलूचिस्तान लिबरेशन फ्रंट और बलूच रिपब्लिकन गार्ड का गठबंधन है। BRAS के प्रवक्ता बलूच खान ने हमले की जिम्मेदारी लेते हुए कहा कि उसके लोगों ने गश्त लगा रहे पाकिस्तानी सुरक्षा बलों और एक शिविर पर हमला किया।

पाकिस्तान के चार प्रांतों में सबसे गरीब बलूचिस्तान नियमित रूप से विद्रोहियों की चपेट में रहा है। 1948 में पाकिस्तान ने बलूच राज्य को हड़प लिया था। इसके बाद से यहां से लगातार हत्या, आत्मघाती हमले और अपहरण के मामले सामने आते रहते हैं। पाकिस्तान से बलूचिस्तान की आजादी के लिए लंबे समय से लड़ रहे बलूच लेखक नायला कादरी ने भारत से मामले में हस्तक्षेप करने और बलूचिस्तान को पाक शासन से मुक्त करने में मदद करने को कहा था। 

बता दें कि गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में पाकिस्तान द्वारा संरक्षित जैश-ए-मोहम्मद द्वारा किए गए एक आतंकवादी हमले में 40 CRPF जवान शहीद हो गए थे। इस आत्मघाती हमले में एक 20 वर्षीय युवक ने विस्फोटक से भरी एसयूवी को CRPF के काफिले में घुसा दिया था। 


 

Created On :   18 Feb 2019 2:17 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story