अफगानिस्तान : मस्जिद में बम धमाका, 25 की मौत, 33 घायल

Suicide blast in mosque Afghanistans eastern Paktia province
अफगानिस्तान : मस्जिद में बम धमाका, 25 की मौत, 33 घायल
अफगानिस्तान : मस्जिद में बम धमाका, 25 की मौत, 33 घायल
हाईलाइट
  • अफगानिस्तान की मस्जिद में बम धमाका।
  • धमाके में दर्जनों लोगों की मौत
  • कई घायल।
  • पकतिया प्रांत के गारदेज शहर में हुआ आत्मघाती बम धमाका।

डिजिटल डेस्क, काबुल। अफगानिस्तान के पकतिया प्रांत के गारदेज शहर में आत्मघाती बम धमाका हुआ है। धमाका शहर के बींचो बीच स्थित साहिब उल जमान मस्जिद में हुआ है। इसमें 25 लोग मारे गए हैं, वहीं 33 लोग घायल हुए हैं। घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है, इनमें कुछ की हालत गंभीर है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जिस समय यह धमाका हुआ, उस समय मस्जिद में करीब 600 लोग मौजूद थे। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार दो आत्मघाती हमलावरों ने विस्फोटक डिवाइस से खुद को उड़ाया है। अधिकारियों का कहना है कि हमलावरों ने पहले हैंड ग्रेनेड फेंके और बाद में खुद को उड़ा लिया। फिलहाल इस हमले की किसी आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी नहीं ली है।

 


गौरतलब है कि तालिबान की गतिविधियों के चलते अफगानिस्तान लम्बे समय तक राजनीतिक, सामाजिक और सुरक्षा के मुद्दे पर अस्थिर रहा है। यहां आए दिन बम धमाके होते रहे हैं।
 

 

 

Created On :   3 Aug 2018 1:01 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story