मोदी के बुलावे पर खुद 5000km उड़ा कर लाया प्लेन, 6 हजार कारों का है मालिक

Sultan of Brunei Hassanal Bolkiah flies his own jumbo Boeing 747 to India
मोदी के बुलावे पर खुद 5000km उड़ा कर लाया प्लेन, 6 हजार कारों का है मालिक
मोदी के बुलावे पर खुद 5000km उड़ा कर लाया प्लेन, 6 हजार कारों का है मालिक

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस बार का गणतंत्र दिवस बेहद ही खास रहने वाला है, क्योंकि पहली बार एक-दो नहीं बल्कि 10 नेता 26 जनवरी के कार्यक्रम में शिरकत करने वाले हैं। भारत ने पहली बार गणतंत्र दिवस के कार्यक्रम में ASEAN (एसोसिएशन ऑफ साउथ-ईस्ट एशियन नेशन) के 10 नेताओं को इनवाइट किया गया है। इनमें सबसे ज्यादा खास अंदाज ब्रूनेई के सुल्तान हसनाल बोलकिया का रहा, जो पीएम मोदी के बुलावे पर ब्रूनई से दिल्ली तक खुद प्लेन उड़ाकर पहुंचे। बता दें कि ब्रूनेई से लेकर दिल्ली तक की दूरी तकरीबन 5000km है।

1200 करोड़ के प्लेन से आए दिल्ली

ब्रूनई के सुल्तान हसनाल बोलकिया की गिनती दुनिया के सबसे अमीर शख्स में होती है। सुल्तान का 747-400 जंबो जेट दुनिया के लग्जरी एयरक्राफ्ट में शामिल है और इसे उड़ाने के लिए उनके पास प्रोफेशनल पायलेट्स की एक टीम है। सुल्तान इसी जंबो जेट को खुद उड़ाकर ब्रूनेई से दिल्ली पहुंचे हैं। उनके इस जेट की कीमत 545 करोड़ रुपए है, जबकि इसके इंटीरियर पर ही सुल्तान ने 654 करोड़ रुपए खर्च कर चुके हैं। उनके इस प्लेन की छटों पर सोने की प्लेट्स लगी हुई हैं। इतना ही नहीं उनके प्लेन में खूब सारा सोना भी पड़ा रहता है। इसके अलावा सुल्तान के पास एक एयरबस-340 और 6 छोटे जेट भी हैं।

6000 कारों के मालिक हैं सुल्तान

इसके अलावा सुल्तान हसनाल बोलकिया को महंगी कारें रखने का भी शौक हैं। बताया जाता है कि उनके पास लग्जरी कारों का सबसे बड़ा कलेक्शन है और उनके महल की अंडरग्राउंड पार्किंग में ही 100 से ज्यादा कारें रहती हैं। कहा जाता है कि उनके अभी 6 हजार से ज्यादा कारें है। उनके पास 600 मर्सिडीज, 20 लेम्बोर्गिनी,  160 पोर्शे, 130 रॉल्स रॉयस, 360 फरारी, 170 जैगुआर, 180 बीएडब्ल्यू, 360 बेंटले, 530 मर्सिडीज बेंज समेत कई कारें हैं।

1788 कमरों के महल में रहते हैं

इसके साथ ही ब्रूनई में उनका एक शानदार महल भी है, जो 1788 कमरों का है। इसमें सोने-हीरे से जड़ी एक मस्जिद भी है। उनका ये पूरा पैलेस 20 लाख स्क्वॉयर फीट एरिया में फैला हुआ है। इस पैलेस में 250 से ज्यादा बाथरूम हैं। सुल्तान का पैलेस बीजिंग के फॉरबिडन सिटी के बाद सबसे बड़ा पैलेस माना जाता है। सुल्तान के पास करीब 200 घोड़े भी हैं और इनके रहने के लिए एयर कंडीशन्ड अस्तबल बने हुए हैं। उनका ये पैलेस रमजान के महीने में आम जनता के लिए खोला जाता है। सुल्तान दुनिया की सबसे अमीर इंसानों में से एक है और उनकी कुल संपत्ति 2,18,200 करोड़ रुपए है। 

Created On :   25 Jan 2018 12:47 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story