विदेश मंत्री ने की अफ्रीकी राष्ट्रपति से मुलाकात, ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में लेंगी हिस्सा 

विदेश मंत्री ने की अफ्रीकी राष्ट्रपति से मुलाकात, ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में लेंगी हिस्सा 
हाईलाइट
  • इस दौरान दोनों के बीच द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग में प्रगति को लेकर चर्चा हुई।
  • विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपने 5 दिवसीय दौरे के लिए रविवार को दक्षिण अफ्रीका पहुंची।
  • अपनी यात्रा के दौरान स्वराज ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों के साथ IBSA की बैठक में भाग लेंगी।
  • उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा से मुलाकात की।

डिजिटल डेस्क, डरबन। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज अपने 5 दिवसीय दौरे के लिए रविवार को दक्षिण अफ्रीका पहुंची। जहां उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग में प्रगति को लेकर चर्चा हुई। सुषमा यहां पांच दिवसीय यात्रा पर पहुंची हैं। अपनी यात्रा के दौरान स्वराज ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों के साथ IBSA की बैठक में भाग लेंगी।

 


इस बात की जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने ट्वीट कर दी है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा ""विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग में प्रगति पर चर्चा की।”
 

 



वह इस दौरान महात्मा गांधी के साथ घटी उस घटना की 125वीं जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों में भी शिरकत करेंगी, जिसने बापू के जीवन को बदल दिया था। उन्हें ट्रेन से बाहर फेंक दिया गया था। उसके बाद गांधी जी ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ संघर्ष छेड़ दिया।

प्रिटोरिया पहुंचने से पहले सुषमा स्वराज कुछ समय के लिए मॉरिशस में भी रुकी थीं। इस दौरान उन्होंने मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच मॉरिशस में होने वाले विश्व हिन्दी सम्मेलन-2018 की तैयारियों सहित कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत हुई। सात ही दोनों नेताओं ने भारत-मॉरिशस द्विपक्षीय संबंधों को बेहतर करने के प्रयासों को लेकर भी बातचीत की।

 

 


आज लेंगी ब्रिक्स विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज आज ब्रिक्स विदेश मन्त्रियों की बैठक में भाग लेंगी। जो जोहान्सबर्ग में आयोजित होगी। इस दौरान मंत्री सुषमा स्वराज भारत, ब्राजील तथा दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्रियों की बैठक की अध्यक्षता करेंगी। सुषमा 7 जून तक दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर हैं, इस दौरान वे वहां के प्रमुख नेताओं के साथ मुलाकात करेंगी। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री से भी मुलाकात की और द्विपक्षीय मसलों पर चर्चा की

Created On :   4 Jun 2018 5:24 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story