अफगानिस्तान में नाटो दस्ते पर सुसाइड अटैक

Taliban suicide bomber attack on foreign forces in Afghanistan
अफगानिस्तान में नाटो दस्ते पर सुसाइड अटैक
अफगानिस्तान में नाटो दस्ते पर सुसाइड अटैक

डिजिटल डेस्क, कंधार। अफगानिस्तान के कंधार में वाहन से आए एक आत्मघाती हमलावर ने नाटो सैनिकों के दस्त पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान सैनिकों का ग्रुप कंधार एयरपोर्ट की ओर बढ़ रहा था, तभी सुसाइड हमलावर ने खुद को धमाके में उड़ा लिया। हालांकि नाटों के नेतृत्व में काम कर रही गठबंधन सेना ने किसी तरह के नुकसान की जानकारी नहीं दी है।  

ये हमला कंधार शहर के नजदीक शो अंदम इलाके में हुआ। यहां विदेशी सैनिकों का ग्रुप कैंप कर रहा था और कंधार एयरपोर्ट की तरफ गश्त पर निकल रहा था। इसी दौरान वाहन सवार आत्मघाती हमलावर ने ग्रुप के बीच में आकर खुद को उड़ा लिया। अफगानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक हमलावर आत्मघाती था और उसने खुद को उड़ा लिया। उसके निशाने पर कंधार एयरपोर्ट की ओर बढ़ रहे नाटो सैनिकों का ग्रुप था। अभी जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।

गौरतलब है कि मंगलवार को ही अफगानिस्तान के हेरात की एक मस्जिद में आत्मघाती हमला किया गया। जिसमें 29 लोगों की मौत हो गई, जबकि 63 घायल हो गए। प्रवक्ता जेलानी फरहा के हवाले से बताया था कि एक हमलावर ने मस्जिद में घुस रहे नमाजियों पर गोलीबारी की और विस्फोटकों से खुद को उड़ा दिया।

इससे पहले भी सोमवार को राजधानी काबुल में इराकी दूतावास को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला किया गया। इस दौरान हुई गोलीबारी में कई लोग मारे गए। आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (IS) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली थी। आंतरिक मंत्रालय ने कहा कि चार हमलावरों ने पड़ोसी शेर-ए-नॉ इलाके में दूतावास परिसर को निशाना बनाया।

Created On :   2 Aug 2017 12:47 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story