भाई के अफेयर का बदला बहन से लिया, 16 साल की लड़की को नंगाकर घुमाया

teenage girl forced to naked paraded in di khan of pakistan
भाई के अफेयर का बदला बहन से लिया, 16 साल की लड़की को नंगाकर घुमाया
भाई के अफेयर का बदला बहन से लिया, 16 साल की लड़की को नंगाकर घुमाया

डिजिटल डेस्क, पाकिस्तान। पाकिस्तान में एक 16 वर्षीय बहन ने अपने भाई के अफेयर की दर्दनाक सजा भुगती है। आरोपियों ने लड़के की 16 साल वर्षीय बहन को नंगाकर गांवभर में घुमाया। यह घटना उत्तरी-पश्चिम पाकिस्तान में डेरा इस्माइल खान शहर से 80 किलोमीटर दूर चौधवन इलाके में एक हफ्ते पहले हुई। इतने दिनों के बाद मीडिया में जब यह खबर आई, तब सरकार और प्रशासन की नींद खुली।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि पीड़ित लड़की के भाई का गांव की ही एक लड़की से अफेयर चल रहा था। उसी लड़की के परिवार वालों ने बदला लेने के लिए ऐसा किया। इससे पहले लड़की के भाई पर पंचायत ने इसी मामले में 3 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया था। हालांकि अभी भी सजावल नाम के मुख्य आरोपी की कोई खबर नहीं है। लड़की के भाई का अफेयर तीन साल पुराना है।

 

चाचा के घर में घुसकर बचाई ईज्जत

लोगों ने कहा है कि लड़की को करीब 1 घंटे तक प्रताड़ित किया गया। लड़की ने कहा कि उसके चाचा का घर पास में था, इसलिए वह वहां जाकर कुछ कपड़े ले सकी और अपनी ईज्जत बचा सकी। लड़की के पिता नहीं हैं और मां विधवा के रूप में जी रही हैं। लड़की को नेकेड करके घुमाने वाले लोग अपने साथ हथियार लिए हुए थे। मीडिया में खबर आने के बाद पुलिस ने 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है और 9वें की तलाश की जा रही है।

 

पीड़ित लड़की ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा- "मैं कुछ महिलाओं के साथ तालाब से पानी लेकर लौट रही थी, तभी उन लोगों ने पकड़ लिया। उन्होंने कैंची से कपड़े काट दिए। मेरे एक कजिन भाई ने मुझपर दुपट्टा डालने की कोशिश की, लेकिन उन्होंने उसे खींचकर फेंक दिया।" बता दें कि यह घटना गत 27 अक्टूबर की है। लड़की को करीब एक घंटे तक सड़कों पर नंगा घुमाया।

 

भाई की सजा बहन को

इतना सब करने के बाद आरोपियों ने कहा कि लड़की को उसके भाई की जगह सजा दी जा रही है, जिसका गांव की ही किसी लड़की के साथ कथित अफेयर चल रहा था। इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी उसी लड़की के परिवारवाले हैं जिससे पीड़िता के भाई का अफेयर चल रहा है और उन्होंने परिवार के सम्मान को वापस पाने के लिए यह सब किया है।

Created On :   4 Nov 2017 5:00 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story