मिस्र: काहिरा में चर्च पर आतंकी हमला, 10 की मौत 

terrorist attack in church of cairo egypt, 10 dead
मिस्र: काहिरा में चर्च पर आतंकी हमला, 10 की मौत 
मिस्र: काहिरा में चर्च पर आतंकी हमला, 10 की मौत 

डिजिटल डेस्क, काहिरा। मिस्र की राजधानी काहिरा में शुक्रवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ है। यह हमला काहिरा के दक्षिण हिस्से में स्थित एक चर्च में हुआ है। इस आंतकी हमले में 10 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर मिली है। बताया जा रहा है कि हमले में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार हमले के बाद एक हमलावर ने खुद को गोली मार ली जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।

हमले की जानकारी मिश्र के आतंरिक मंत्रालय ने दी। मंत्रालय से मिली जानकारी के अनुसार मिश्र की राजधानी में स्थित एक चर्च में दो हथियारबंद आतंकियों ने ताबड़तोड़ हमला कर किया। हमलावारों ने राह चलते लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। मौजूद सुरक्षाबल के जवानों ने फायरिंग कर मुहतोड़ जवाब दिया। इस हमले में 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं कुछ लोगों की मौत हॉस्पिटल में इलाज के दौरान हो गई। वहीं इस हमले में दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए। चर्च परिसर के बाहर ही हमलावार ने खुद को गोली मार ली।

इस मामले में सरकारी न्यूज एजेंसी MENA से मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में 2 से ज्यादा आतंकी शामिल थे। MENA ने बताया कि काहिरा के हेलवान में हमलावारों ने चर्च के बाहर खड़े लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग की। वहीं हमलावारों का सुरक्षाबलों ने मुहतोड़ जवाब दिया। सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के दौरान एक आतंकी भागने में कामयाब रहा जबकि दूसरे ने खुद को गोली मार कर उड़ा लिया। हादसे में 10 लोग मारे जा चुके हैं। वहीं लगभग 20 लोग घायल हैं। इस हमले में 2 जवान भी घायल हुए हैं।

हमले के बाद चर्च के पास सभी जगह को सीज कर दिया गया। पुलिस और सुरक्षा एजेंसी ने जांच शुरू कर दी है। बता दें कि मिश्र में यह दिसंबर में दूसरा आतंकी हमला है। इससे पहले 11 दिसंबर को मिश्र के कॉप्टिक क्रिश्चियन कैथेडेरल चर्च पर हमला हुआ था जिसमें 22 लोगों की मौत हुई थी और 35 से ज्यादा लोग घायल हुए थे।  वहीं मंगलवार को मिस्र में एक आतंकी हमले में दोषी 15 आतंकवादियों को फांसी दी गई। ये आतंकी हमला 2013 में हुआ था जिसमें 9 सुरक्षाकर्मी मारे गए थे। 

Created On :   29 Dec 2017 11:58 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story