नारा शहर का रहने वाला हमलावर, जिसने शिंजो आबे पर दागी गोलियां

The attacker from the city of Nara, who opened fire on Shinzo Abe
नारा शहर का रहने वाला हमलावर, जिसने शिंजो आबे पर दागी गोलियां
नहीं रहे जापान के पूर्व प्रधानमंत्री नारा शहर का रहने वाला हमलावर, जिसने शिंजो आबे पर दागी गोलियां

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान के सबसे कुशल राजनीतिज्ञ शिंजो आबे का जन्म 21  सितंबर 1954 में टोक्यो में एक राजनैतिक परिवार में हुआ था यह जापान के 57 वें और वर्तमान प्रधानमंत्री थे, शिंजो आबे 2 बार जापान के प्रधानमंत्री रह चुके थे। पहली बार 2006 में 52 वर्ष की आयु में वह जापान के प्रधानमंत्री बने लेकिन 2007 में आबे ने इस्तीफा दे दिया। और दूसरी बार 2012 से 2020 तक प्रधानमंत्री रहे, उन्होंने अपना नाम जापान के सबसे लम्बे समय तक प्रधानमंत्री बने रहने के रिकॉर्ड में दर्ज कराया। आज सुबह  भाषण कार्यक्रम के दौरान एक हमलावर ने हैंडमैन गन से गोली मार दी, जो उनके सीने पर जाकर लगी, डॉक्टरों की काफी कोशिशों के बाद भी शिंजो बच नहीं सकें और जापान के एक सफल कुशल विश्वस्तरीय राजनेता ने हमेशा के लिए दुनिया को अलविदा कह दिया। 

हमलावर कौन ? 

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की आज सुबह बेरहमी से जिस हमलावर ने गोली मार कर हत्या कर दी,  वह हमलावर शिंजो के चुवानी कैंपेन प्रोग्राम में पत्रकार के रुप में घुसा था। हमलावर ने बड़ी चालाकी से गन को कैमरा में मॉडिफाई करवाया था, जैसे ही हमलावर फोटो क्लिक करने के आबे के समीप आया उसने हैंडमेन गन से शिंजो के ऊपर गोलियां दाग दी। 

हालांकि आबे की सुरक्षा में लगे पुलिस कर्मियों ने तुरंत हमलावर को पकड़ लिया जिसके पास से हैंडमेन गन प्राप्त हुई। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हमलावर का नाम  यामागामी तेत्सुया बताया जा रहा हैं। जिसकी उम्र 41 साल बताई जा रही है, जानकारी के मुताबिक हमलावर समुद्र आत्मरक्षा बल में पूर्व सैनिक रह चुका है। खबरों के मुताबिक यामागामी नारा शहर का रहने वाला ही बताया जा रहा है। और इसी शहर में आबे की हत्या की गई।

 

Created On :   8 July 2022 2:32 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story