यहाँ लोगों को नहीं पता क्या होता है भ्रष्टाचार

The Least Corrupt Countries In The World
यहाँ लोगों को नहीं पता क्या होता है भ्रष्टाचार
यहाँ लोगों को नहीं पता क्या होता है भ्रष्टाचार

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। एक तरफ भारत है जहां स्कूल से लेकर सत्ता के गलियारों तक चारो तरफ सिर्फ भ्रष्टाचार है। वहीं दुनिया में कुछ ऐसे भी देश है जहां शायद ही लोग भ्रष्टाचार के बारे में जानते हैं। इन देशों को अगर कलयुग के ईमानदार देशों की उपाधि दी जाए तो कुछ गलत नहीं होगा।

2016 के सर्वेक्षण के अनुसार डेनमार्क और न्यूजीलैंड दोनों ऐसे देश हैं। जहां भ्रष्टाचार ना के बराबर है। इन कम भ्रष्ट देशों की लिस्ट में 90 अंक दिये गए हैं। इसके साथ ही फिनलैंड को तीसरा, स्वीडन को चौथा और स्वीटजरलैंड को पांचवा स्थान मिला हैं। इन सभी देशों में भ्रष्टाचार पब्लिक और बिजनेस प्लेटफार्म में बहुत कम है। साथ ही अगर किसी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगता है तो उसे सजा दी जाती है। गौरतलब है कि 30 भ्रष्ट देशों की लिस्ट में अधिकतर वो ही देश हैं जो सबसे ज्यादा विकसित देश हैं। केवल कुछ को छोड़कर जैसे की चाइल।

देखा जाए तो इस पूरी लिस्ट में यूरोप और नॉर्थ अमेरिका के देशों का ही बोल बाला रहा है। वहीं अफ्रीका का कोई भी देश इस लिस्ट में अपना नाम दर्ज कराने में कामयाब नहीं हो पाया है। आश्चर्य की बात तो यह है कि इस पूरी सूची में भारत का नाम कहीं पर नहीं हैं।

Created On :   25 Aug 2017 3:30 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story