यूएन ने चेताया, यमन में नहीं हटी नाकाबंदी तो पड़ सकता है दुनिया का सबसे बड़ा अकाल 

The United Nations warn of worlds biggest Crisis in Yemen
यूएन ने चेताया, यमन में नहीं हटी नाकाबंदी तो पड़ सकता है दुनिया का सबसे बड़ा अकाल 
यूएन ने चेताया, यमन में नहीं हटी नाकाबंदी तो पड़ सकता है दुनिया का सबसे बड़ा अकाल 

डिजिटल डेस्क,न्यूयॉर्क। संयुक्त राष्ट्र (UN) ने जल्द ही यमन देश को अकाल पड़ने की चेतावनी जारी की है। दरअसल यमन में अकाल की बात UN देश में लंबे वक्त से चल रही नाकाबंदी को लेकर कही है। UN ने कहा कि "यमन में सऊदी नेतृत्व वाली गठबंधन सेना ने नाकाबंदी खत्म नहीं की तो वहां जल्द ही बड़ा अकाल पड़ सकता है।" UN ने साफतौर पर कहा कि ये अकाल कई दशकों में दुनिया का सबसे बड़ा अकाल होगा और अगर अकाल पड़ा तो इसमें लाखों लोगों अपनी जान गवां देंगे।

                                      Image result for YAMEN

UN ह्यूमन राइट्स सेक्रेट्री जनरल मार्क लॉकॉक ने UN सुरक्षा परिषद की बैठक में ये जानकारी दी। बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि इससे पहले कि हालात और खराब हो जाएं यमन में नाकाबंदी खत्म करने और सहायता सामग्री तत्काल पहुंचाने की जरूरत है। परिषद ने सहायक सामग्रियां लाने के लिए गठबंधन से यमन के हवाई और समुद्री संपर्क स्थलों को खुला रखने की मांग की है। मार्क लॉकॉक ने चेतावनी दी कि ये कई दशकों में सबसे बड़ा अकाल होगा और पीड़ितों की संख्या लाखों में पहुंच सकती है। मार्क लॉकॉक ने यमन के संकट पर हुए एक सत्र में सुरक्षा परिषद को स्थिति से रूबरू कराया। 

                                      Image result for यमन में हैजा

ये भी पढ़े-सऊदी अरब : 24 घंटे के अंदर दूसरे प्रिंस अब्दुल अजीज की मौत

वहीं परिषद की अध्यक्षता कर रहे इटली के राजदूत सेबेस्टियानो कार्डी ने कहा कि परिषद के सभी सदस्यों ने यमन में गंभीर मानवीय स्थिति और करीब 70 लाख लोगों पर अकाल के खतरे को लेकर चिंता जताई। परिषद ने वहां जमीन, समुद्र और हवाई सभी मार्गों को खोलने और सहायता सामग्री पहुंचाने की अपील की।

आपको बता दें कि यमन में अरब नीत गठबंधन मार्च, 2015 से हूती विद्रोहियों के खिलाफ सैन्य अभियान चला रहा है। फिलहाल यमन में करीब 1.7 करोड़ लोग खाद्य संकट का सामना कर रहे हैं। 70 लाख लोगों पर अकाल का खतरा है। नौ लाख लोग हैजा से पीडि़त हैं, जिनमें से 2000 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं मंगलवार को उत्तरी यमन की सीमा पर हैजा रोकने की दवा ले जाने पर भी रोक लगा दी गई है।

 

Created On :   9 Nov 2017 10:07 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story