चीन में विरासत दिवस पर 4600 रंगारंग कार्यक्रम होंगे

There will be 4600 colorful events in China on Heritage Day
चीन में विरासत दिवस पर 4600 रंगारंग कार्यक्रम होंगे
चीन में विरासत दिवस पर 4600 रंगारंग कार्यक्रम होंगे

बीजिंग, 13 जून (आईएएनएस)। इस वर्ष 13 जून को चीन में सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत दिवस है। देश भर में 4600 से अधिक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

दक्षिण चीन में क्वांगशी च्वांग स्वायत्त प्रदेश के क्वेइलिन शहर में एक भव्य गतिविधि का आयोजन हुआ। चीनी राष्ट्रीय सांस्कृतिक अवशेष ब्यूरो के प्रधान ल्यू य्वीचू ने उद्घाटन समारोह में कहा कि वर्तमान में चीन में 7.67 हजार अविचल सांस्कृतिक अवशेष और राजकीय संग्रहालय में 10.8 करोड़ सांस्कृतिक अवशेष सुरक्षित हैं।

हर एक साल में चीन में 20 हजार से अधिक प्रदर्शनियां आयोजित की जाती हैं, जिन्हें 1 अरब लोग देखते हैं। इधर के सालों में चीन ने सांस्कृतिक अवशेषों के संरक्षण व प्रयोग और सांस्कृतिक विरासतों के संरक्षण व उत्तराधिकार के लिए सिलसिलेवार मजबूत कदम उठाए हैं।

ल्यू य्वीचू के मुताबिक, इधर के सालों में चीन ने बड़ी नहर, पीली नदी, लम्बी दीवार, पोताला महल आदि दस हजार से अधिक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक और प्राकृतिक अवशेषों के संरक्षण पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि इधर के सालों में सांस्कृतिक अवशेष सभ्यताओं के बीच आदान-प्रदान और आपसी सीख का महत्वपूर्ण मंच भी बन चुका है। चीन में 55 विश्व स्तरीय विरासत उपलब्ध हैं। हर साल देश भर में सांस्कृतिक विरासतों से संबंधित करीब सौ प्रदर्शनियां आयोजित की जाती हैं। इसके साथ ही चीन ने 24 देशों के साथ 44 पुरातत्व परियोजनाओं का कार्यान्वयन किया।

इस वर्ष सांस्कृतिक और प्राकृतिक विरासत दिवस की थीम है सांस्कृतिक विरासत से व्यापक खुशहाली जीवन में रंगारंग। देश में गैर-भौतिक सांस्कृतिक विरासत से जुड़े 2 हजार से अधिक रोजगार कार्यशाला स्थापित किए गए, जिनसे 2200 से अधिक परियोजनाओं का कार्यान्वयन किया जाता है, करीब 1.8 लाख लोगों को प्रशिक्षित किया गया। इसके साथ ही लगभग 5 लाख व्यक्तियों को रोजगार मिला और 2 लाख से अधिक गरीबों को गरीबी की दलदल से बाहर निकाला गया।

( साभार-चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग )

Created On :   13 Jun 2020 7:30 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story