Nobel Prize: तीन वैज्ञानिकों को मिला चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार, 'हेपेटाइटिस-सी' वायरस की खोज के लिए दिया गया

Nobel Prize: तीन वैज्ञानिकों को मिला चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार, 'हेपेटाइटिस-सी' वायरस की खोज के लिए दिया गया
हाईलाइट
  • 'हेपेटाइटिस-सी' वायरस की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों को चिकित्सा का नोबेल
  • अमेरिका के वैज्ञानिक हार्वि जे आल्टर
  • चार्ल्स एम राइस और ब्रिटेन के माइकल हागटन

डिजिटल डेस्क, स्टॉकहोम। इस साल (2020) मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार अमेरिका के वैज्ञानिक हार्वे जे आल्टर, चार्ल्स एम राइस और ब्रिटेन के माइकल हागटन को दिया गया है। हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज करने करने के लिए इन तीनों वैज्ञानिकों को यह पुरस्कार दिया गया है। नोबेल कमेटी के प्रमुख थॉमस पर्लमैन ने सोमवार को स्टॉकहोम में इसकी घोषणा की। हेपेटाइटिस सी एक ब्लेड-बोर्न वायरस है और यह हेपेटाइटिस सी रोग का कारण बनता है जो लीवर को प्रभावित करता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का आकलन है कि दुनिया में 70 मिलियन हेपेटाइटिस के केस हैं। हर साल इस बीमारी की वजह से दुनिया में 4 लाख लोगों की मौत होती है। इस रोग को क्रॉनिक बीमारी की श्रेणी में रखा जाता है और लीवर से जुड़ी बीमारियों और कैंसर का प्रमुख कारण है।

 

 

क्या कहा नोबेल असेंबली ने?
स्वीडन के कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट में नोबेल असेंबली ने एक बयान में कहा, हेपेटाइटिस ए और बी वायरस की खोज महत्वपूर्ण कदम थी। हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज ने क्रोनिक हेपेटाइटिस के शेष मामलों के कारण का पता लगाया और रक्त परीक्षण और नई दवाओं से लाखों लोगों की जान बचाई। नोबेल कमेटी ने कहा, इस खोज के लिए धन्यवाद। वायरस के लिए अत्यधिक संवेदनशील रक्त परीक्षण अब उपलब्ध हैं और इसने दुनिया के कई हिस्सों में पोस्ट-ट्रांसफ्यूजन हेपेटाइटिस को समाप्त कर दिया है। ग्लोबल हेल्थ में इससे बहुत सुधार हुआ है। जूरी ने कहा, इतिहास में पहली बार, बीमारी अब ठीक हो सकती है, जिससे दुनिया की आबादी से हेपेटाइटिस सी वायरस के उन्मूलन की उम्मीद बढ़ जाती है।

1.1 मिलियन डॉलर का पुरस्कार
नोबेल पुरस्कार जीतने पर 10 मिलियन स्वीडिश क्राउन (1.1 मिलियन डॉलर) का पुरस्कार दिया जाता है। तीनों वैज्ञानिक पुरस्कार राशि शेयर  करेंगे। नोबेल पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड बनार्ड नोबेल की याद में दिया जाता है। अल्फ्रेड ने अपनी मृत्यु से पहले संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा ट्रस्ट को दिया था ताकि उन पैसों से मानव जाति के लिए काम करने वाले शख्सियतों को सम्मानित किया जा सके। पहला नोबेल शांति पुरस्कार 1901 में दिया गया था। नोबेल पुरस्कार 6 क्षेत्रों में दिया जाता है। इसकी घोषणा हर साल 12 अक्टूबर तक की जाती है। ये क्षेत्र हैं, भौतिकी, रसायनविज्ञान, साहित्य, शांति और अर्थशास्त्र।

Created On :   5 Oct 2020 11:57 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story