बाघ ने अपने पंजों में रूसी महिला को दबोचा, विजिटर्स ने ऐसे बचाई जान

डिजिटल डेस्क, मास्को। रूस के मास्को शहर के एक जू में घूमने आए विजिटर्स ने दिल दहला देने वाला नजारा देखा। विजिटर्स ने देखा कि एक साइबेरियन बाघ अपने पंजों में एक रूसी महिला को दबोचे हुए घसीटकर ले जा रहा था। महिला जान बचाने के लिए चिल्ला रही थी, तभी विजिटर्स ने पत्थर, टेबल-कुर्सी आदि सामान फेंककर उस महिला की जान बचा ली।
जानकारी के अनुसार मास्को शहर के एक जू में एक साइबेरियन टाइगर ने एक महिला कर्मचारी पर हमला कर दिया। जू में रहने वाले टाइफून नाम के बाघ ने महिला जू-कीपर लूत्सिया पर तब हमला कर दिया जब उसका पिंजरा गलती से खुला रह गया था। वह महिला जानवरों के लिए भोजन लेकर आई थी और पिंजरा खुला होने से बाघ हमला करते हुए घसीटकर बाड़े में ले गया।
लूत्सिया की आवाज सुनकर जू घूमने आए लोगों ने ऊपर से पत्थर, कुर्सियां जैसी चीजें भी बाड़े में फेंकी ताकि उसका ध्यान भटके और वह महिला को छोड़ दे। लोगों के हमले से चौंककर बाघ ने महिला को छोड़ दिया और वह जैसे-तैसे भागी। फिर तुरंत बेहोश हो गई। वहां मौजूद लोगों ने उसे उठाया और जू-कर्मचारियों को सूचना दी। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। महिला की जान तो बच गई, लेकिन उसे काफी गहरी चोंटे आई हैं।
इससे पहले टाइफून ने कभी किसी स्टाफ मेंबर के प्रति आक्रामकता नहीं दिखाई थी। जू प्रशासन का कहना है कि ये पहला मामला है कि बाघ ने इस तरह किसी कर्मचारी पर हमला किया है, इस मामले की पूरी जांच की जाएगी।
Created On :   6 Nov 2017 5:15 PM IST