जापान में लैन तूफान ने ढाया कहर, 5 की मौत, 350 उड़ानें रद्द

Typhoon Lan makes landfall in Japan, causing flooding and landslides
जापान में लैन तूफान ने ढाया कहर, 5 की मौत, 350 उड़ानें रद्द
जापान में लैन तूफान ने ढाया कहर, 5 की मौत, 350 उड़ानें रद्द

डिजिटल डेस्क, टोक्यो। इन दिनों जापान में "लैन" तूफान ने कोहराम मचाया हुआ है। सोमवार को इस तूफान ने जापान में दस्तक दी। अब तक इस तूफान के कारण 5 लोगों के मारे जाने की खबरें सामने आई हैं। इस तूफान ने जापान के जन जीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है, वहां 200 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं जिससे मूसलाधार बारश भी हो रही है। इस तूफान में दुर्घटना से एहतियान सरकार ने लगभग 350 उड़ाने रद्द कर दी हैं और लोगों को घरों में सुरक्षित रहने के लिए कहा जा रहा है।

2017 का 21वां तूफान

स्थानीय न्यूज एजेंसी के मुताबिक लैन तूफान 2017 साल में आया 21वां तूफान है। लैन ने स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 3 बजे शिजुओका में दस्तक दी। इसके बाद से शुरू हुआ तेज हवाओं और मूसलाधार बारिश का दौर अब तक जारी है।

रेल और हवाई यातायात पर पड़ा असर

इस तूफान ने जन जीवन को बेहद बुरे तरीके से प्रभावित किया है। इसमें अब तक 5 लोगों की जान जा चुकी है वहीं दर्जन भर लोग घायल हैं। इतना ही नहीं इसमें लगभग 43 हजार यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा क्योंकि जापान एयरलायंस की लगभग 350 से ज्यादा फ्लाइट कैंसल की जा चुकी हैं। वहीं जापान की सुपरस्पीड रेल सेवा शिंकान्सेन लाइन पर प्रभाव पड़ा और उसे बंद कर दिया गया।

रविवार को हुई बारिश में 79 लोग घायल हैं। लैन की वजह से रविवार को भारी बारिश हुई। यह बारिश मुख्य रूप से देश के पश्चिमी हिस्से में हुई। इस दौरान फुकुओका और यामागुची प्रांतों में दो लोगों की मौत हो गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक, भूस्खलन से एक घर ढहने के बाद वाकायामा में एक शख्स लापता है और 89 लोग घायल हैं। होंशू द्वीप पर कई स्थानों पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने के आदेश दिए गए हैं और आसपास के 200 कस्बों के लोगों को आश्रयस्थलों में शरण लेने की सलाह दी गई है।

इस तूफान के बाद के वहां के स्थानीय लोगों ने इस तूफान के वीडियो अपलोड किए हैं जो इसकी भयावहता को दर्शाने के लिए काफी हैं।

 

 

 

 

 

Created On :   24 Oct 2017 5:37 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story