लंदन : भारतीय मूल का डॉक्टर 118 यौन अपराधों का दोषी

UK police charge Indian-origin doctor with 118 sex offences
लंदन : भारतीय मूल का डॉक्टर 118 यौन अपराधों का दोषी
लंदन : भारतीय मूल का डॉक्टर 118 यौन अपराधों का दोषी

डिजिटल डेस्क,लंदन। लंदन में एक कोर्ट ने भारतीय मूल के एक डॉक्टर को 118 लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी करार दिया है। गौरतलब है कि आरोपी ने सभी घटनाओं को साल 2004 से 2013 के बीच अंजाम दिया था। 2013 में आरोपी की गिरफ्तार भी हुई थी। फिलहाल वह जमानत पर है। कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई 31 अगस्त को करेगा।

रिर्पोटस के मुताबिक, यह मामला पूर्वी लंदन के रोम्फोर्ट का है। आरोपी मनीष शाह ने 65 लड़कियों से रेप और 52 से छेड़छाड़ किया था। इतना ही नहीं उसने 13 साल की एक नाबालिग लड़की के साथ रेप भी किया  था पुलिस ने 2013 में आरोपी को गिरफ्तार भी किया था। इसके बाद आरोपी को कई बार जमानत पर रिहा कर दिया गया। कोर्ट ने उसे सभी मामलों में दोषी ठहराया है। फिलहाल लंदन के बार्किंगसाइड मजिस्ट्रेट कोर्ट में उसे 31 अगस्त को पेश होना है। इस मामले की जांच अभी चल रही है।

Created On :   3 Aug 2017 4:02 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story