अलास्का कोस्ट में घुसे दो रशियन बॉम्बर प्लेन, अमेरिका ने खदेड़ा

डिजिटल डेस्क, अलास्का। अलास्का तट में घुस आए रूस के दो बमवर्षक विमानों को अमेरिका ने खदेड़ दिया। ये घटना शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। अमेरिका के F-22 रेप्टर स्टील्थ जेट फाइटर ने रूस के बमवर्षक विमानों की पहचान की। अमेरिकान एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) के प्रवक्ता की तरफ से ये जानकारी दी गई है। बता दें कि ईरान में कथित रासायनिक हमले के बाद अमेरिका और रूस के रिश्तों में और तल्खी आ गई है।
पीछा कर क्षेत्र से बाहर खदेड़ा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूस के TU-95 "बीयर" बॉम्बर अलास्का के पश्चिमी तट पर एयर डिफेंस आइडेंटिफिकेशन जोन में उड़ान भरते नजर आए। TU-95 परमाणु हथियारों को ले जाने में सक्षम विमान है। अमेरिका के F-22 लड़ाकू विमानों ने रूस के इन विमानों को देखा और उनकी पहचान की। इसके बाद इन विमानों का पीछा किया गया और उस क्षेत्र से बाहर खदेड़ दिया गया। दोबारा ये विमान उस इलाके में दिखाई नहीं दिए। वहीं रूस की सेना के बयान में कहा गया है कि अमेरिका के विमान रूस के विमानों से 100 मीटर दूर ही रहे।
Created On :   12 May 2018 8:54 PM IST