इस वजह से एक महीने के बाद सार्वजनिक तौर पर नजर आईं फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप

इस वजह से एक महीने के बाद सार्वजनिक तौर पर नजर आईं फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप
हाईलाइट
  • इस दौरान उन्होंने पति ट्रंप के साथ मिलकर उत्तर कोरिया से रिहा किए गए तीन अमेरिकियों का स्वागत किया था।
  • मेलानिया बीते एक माह किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नही हुई थीं। बताया जा रहा है उनका इलाज चल रहा था।
  • अमेरिका फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप करीब एक महीने बाद किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखाई दी हैं।
  • जिसके 4 दिन बाद व्हाइट हाउस ने घोषणा की थी कि किडनी के इलाज के लिए मेलानिया को अस्प

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप करीब एक महीने बाद किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में दिखाई दी हैं। दरअसल मेलानिया ने बीते एक माह किसी भी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल नही हुई थीं। बताया जा रहा है उनका इलाज चल रहा था। हाल ही में मेलानिया ट्रंप ने पति डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में 40 से ज्यादा गोल्ड स्टार सैन्य परिवारों के लिए आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत की। मेलानिया ने इस कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें भी ट्विटर पर शेयर कीं, जिनमें से वह राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बैठी नजर आ रही हैं। मेलानिया के आधिकारिक कार्यक्रम में नजर आने के बाद उनके ट्रंप को छोड़ कर जाने की अफवाहों पर विराम लग गया है। इस कार्यक्रम को लेकर मेलानिया ने सोमवार रात जारी बयान में कहा कि व्हाइट हाउस में सैन्य परिवारों का स्वागत करना गर्व की बात है और वह देश की सेवा के लिए सैन्य सदस्यों की आभारी हैं। 

बुधवार (6 जून) सुबह ही ट्विटर पर फर्स्‍ट लेडी ने शिकायती लहजे में कहा था कि कुछ लोगों और कुछ मीडिया उनकी अनुपस्‍थिति को लेकर गलत बातें कर रहे थे। दरअसल सोशल मीडिया पर उनके नाम से "मीम" भी बनाए जा रहे थे। इसके साथ ही मेलानिया अपने पति ट्रंप को छोड़कर चली गई हैं ऐसी अफवाहें भी सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही थी। 

इससे पहले 10 मई को मेलानिया ट्रंप सार्वजनिक रूप से दिखाई दी थीं। इस दौरान उन्होंने पति ट्रंप के साथ मिलकर उत्तर कोरिया से रिहा किए गए तीन अमेरिकियों का स्वागत किया था। जिसके 4 दिन बाद व्हाइट हाउस ने घोषणा की थी कि किडनी के इलाज के लिए मेलानिया को अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के मुताबिक मई में इलाज के लिए मेलानिया वाल्‍टर रीड नेशनल मिलिट्री मेडिकल सेंटर में पांच दिन तक रहीं थी।  बीमारी की वजह से ही वह सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखीं थीं। उनके पति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्वीट किया था कि- मेलानिया बिल्कुल ठीक हैं। इसके साथ ही उन्होंने दुआओं के लिए सबको थैंक्यू भी कहा है।

मेलानिया के कार्यालय ने मेलेनिया ट्रंप की किडनी के सफल ऑपरेशन जानकारी भी साझा की थी। कायार्लय की प्रवक्ता स्टेफनी ग्रिशम ने अपने बयान में कहा कि 48 वर्षीय मेलानिया ट्रंप को किडनी से संबंधित समस्या थी। उनका ऑपरेशन किया गया था। इलाज और सर्जरी के दौरान मेलानिया को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं आईं।

Created On :   8 Jun 2018 6:44 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story