जॉर्ज फ्लॉयड हत्याकांड में अमेरिकी पुलिस अधिकारी को मिली साढ़े बाईस साल की सजा

US police officer sentenced to twenty-two and a half years in the George Floyd murder case
जॉर्ज फ्लॉयड हत्याकांड में अमेरिकी पुलिस अधिकारी को मिली साढ़े बाईस साल की सजा
फ्लॉयड मर्डर जॉर्ज फ्लॉयड हत्याकांड में अमेरिकी पुलिस अधिकारी को मिली साढ़े बाईस साल की सजा

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। अमेरिकी कोर्ट ने  जॉर्ज फ्लॉयड हत्याकांड मामले में अमेरिकी पुलिस अधिकारी डेरेक चाउविन को दोषी करार देते हुए साढ़े बाईस साल  की सजा सुनाई हैं। लेकिन करीब डेढ़ साल से चाउविन सजा काट रहा हैं ऐसे में उसे अभी 21 साल की सजा और काटनी पड़ेगी। हालांकि डेरेक चाउविन के वकील ने हत्या को गलती बताया, जिसका चाउविन को पछतावा हैं, कोर्ट के सामने कम से कम सजा मिलने के चलते चाउविन के वकील ने  ऐसी दलीलें दी लेकिन कोर्ट ने सभी अपीलों को खारीज कर दिया।  और अदालत ने चाउविन को नागरिक अधिकारों के उल्लघंन का दोषी मानते हुए सजा का आदेश दे दिया। आपको बता दें  डेरेक चाउविन हत्या के बाद से ही  बंदीगृह में सजा काट रहा हैं।   

जानकारी के मुताबिक  करीब दो साल पहले मई 2020 में  अफ्रीकी मूल के अमेरिकी नागरिक  जॉर्ज फ्लॉयड की पुलिस ने  हत्या  कर दी गई।  इस घटना ने अमेरिका को हिलाकर रख दिया था। हत्या के मामले को लेकर  अब जाकर न्यायालय का फैसला आया हैं।  

दरअसल पुलिस को एक दुकानदार  की ओर से जॉर्ज फ्लॉयड के खिलाफ नकली नोट के इस्तेमाल की शिकायत मिली थी। इस अपराध में अमेरिकी  पुलिस ने फ्लॉयड को पकड़ा, इसका फ्लॉयड विरोध कर रहे थे। विरोध के दौरान पुलिस ने फ्लॉयड को जमीन पर पटक दिया और उसकी गर्दन को घुटनों से तब तक दबाकर रखा, जब तक कि उसकी मौत नहीं हो गई।  जानकारी के मुताबिक पुलिस ने फ्लॉयड की गर्दन को  9 मिनट 29 सेकंड तक निरंतर  दबाकर  रखा जिससे उससे जान चली गई। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। जिसके चलते अमेरिकी पुलिस की  दुनियाभर में खूब आलोचना हुई। अमेरिकी पुलिस पर रंगभेद , नस्लवादी  के आरोप लगे। साथ ही दुनिया के सामने यूएस पुलिस का  बर्बर चेहरा सामने आया। इसे लेकर अमेरिका के साथ साथ पूरी दुनिया में  विरोध प्रर्दशन हुए।
        
 

Created On :   8 July 2022 6:48 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story