US के वीजा नियम हुए सख्त, अब सोशल मीडिया की डिटेल्स देना भी होगी जरूरी

US visa applications require five years of social media details
US के वीजा नियम हुए सख्त, अब सोशल मीडिया की डिटेल्स देना भी होगी जरूरी
US के वीजा नियम हुए सख्त, अब सोशल मीडिया की डिटेल्स देना भी होगी जरूरी

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका की डोनाल्ड ट्रंप सरकार अपने वीजा नियमों में जल्द ही सख्ती करने जा रही है, जिसके तहत अब अमेरिका का वीजा एप्लाय करने वाले लोगों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की डिटेल और पुराने मोबाइल नंबर्स की जानकारी भी देनी होगी। ऐसा इसलिए किया जा रहा है कि ताकि देश के लिए खतरा बन सकने वाले लोगों को अमेरिका आने से रोका जा सके। 

सोशल मीडिया और फोन नंबर डिटेल देना जरूरी

शुक्रवार को फेडरल रजिस्टर में छपे एक डॉक्यूमेंट्स में अमेरिका में लागू होने जा रहे नए वीजा नियमों के बारे में जानकारी दी गई है। इस डॉक्यूमेंट के मुताबिक, अमेरिका का वीजा पाने के लिए अब लोगों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स की हिस्ट्री और मोबाइल नंबर की जानकारी तो देनी ही होगी। साथ ही 5 साल पुराने मोबाइल नंबर के बारे में भी बताना होगा। इसके साथ ही अमेरिका के नए वीजा फॉर्म में और भी कई जानकारियां मांगी गई है, जिसे देना जरूरी है। 

फॉर्म में क्या-क्या डिटेल्स देना होगा जरूरी? 

1. सोशल मीडिया अकाउंट्स के यूजरनेम और हिस्ट्री।
2. पिछले 5 सालों में इस्तेमाल किए गए ई-मेल आईडी और फोन नंबर्स।
3. 5 सालों की विदेश यात्रा की जानकारी।
4. ये भी बताना होगा कि किसी देश से आपको निकाला तो नहीं गया है।
5. परिवार का कोई सदस्य आतंकी गतिविधियों में शामिल तो नहीं रहा है।

सुझाव देने के लिए 2 महीने का वक्त मिलेगा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेडरल रजिस्टर में छपे इस डॉक्यूमेंट को शुक्रवार तक आधिकारिक तौर पर पब्लिश कर दिया जाएगा। इसके बाद लोगों को नए वीजा नियमों पर सुझाव या कोई कमेंट करने के लिए 2 महीने यानी 60 दिन का वक्त मिलेगा। 

क्यों किया जा रहा है ऐसा?

वीजा नियमों को कड़ा करने की सबसे बड़ी वजह अमेरिका की सुरक्षा है। ट्रंप ने ये फैसला इसलिए लिया है, ताकि उन लोगों को देश में आने से रोका जा सके, जो अमेरिका की सुरक्षा के लिए खतरा बन सकते हैं। इसके अलावा वीजा एप्लाय करने वाले लोगों की जानकारी को इसलिए मांगा जा रहा है, ताकि उनकी पहचान की जा सके। 

1 करोड़ 47 लाख लोगों पर होगा असर

रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका के वीजा नियमों में बदलाव होने से और सख्ती होने से दुनियाभर के करीब 1 करोड़ 47 लाख लोगों पर इसका असर पड़ेगा। इनमें 7.10 लाख अप्रवासी यानी इमिंग्रेटंस और 1 करोड़ 40 लाख गैर-अप्रवासी लोग शामिल हैं।

Created On :   30 March 2018 8:54 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story