वेनेजुएला में मतदाताओं पर गोली-बारी, एक महिला की मौत, 3 घायल

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
वेनेजुएला में मतदाताओं पर गोली-बारी, एक महिला की मौत, 3 घायल

डिजिटल डेस्क,कराकस। वेनेजुएला में मोटरसाइिकल सवार बंदूकधारियों ने मतदाताओं पर हमला कर दिया। यहां राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को चुनौती देने वाले विपक्ष के संगठित मतदान में कर रहे थे। तभी अचनाक मतदाताओं पर हमला हो गया। जिसमें एक महिला की मौत हो गई और तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना रविवार की हैं।

अभियोजकों ने बताया कि इस हमले के टीवी फुटेज में गोली चलने की आवाज सुन कर घबराए लोग इधर उधर भागते नजर आ रहे हैं। इनमें से कुछ लोगों ने भागकर समीपवर्ती चर्च में शरण ली। ये हमला केटिया में हुआ है, जो राजधानी कराकस का पड़ोसी शहर है।

उन्होंने बताया कि हमले की जांच शुरू कर दी गई है। विपक्षी गठबंधन ने मादुरो सरकार से जुड़े अर्द्धसैनिक समूहों को इस हमले के लिए जिम्मेदार ठहराया है। इस हिंसा से का कारण विपक्षी गठबंधन और मादुरों के बीच मतदान को लेकर टकराव बताया जा रहा हैं। राष्ट्रपति मादुरों संविधान को फिर से लिखने पर जोर दे रहे हैं। वहीं

विपक्ष इसका विरोध कर रहा है। इस मुद्दे पर करीब चार महीने से विरोध प्रदर्शन जारी हैं, जिसमें अभी तक करीब 100 लोगों की मौत हो चुकी है।

Created On :   17 July 2017 11:09 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story