3 देशों की यात्रा पर वेंकैया नायडू, भारत और ग्वाटेमाला के आपसी हितों से जुड़े विषयों पर करेंगे चर्चा

3 देशों की यात्रा पर वेंकैया नायडू, भारत और ग्वाटेमाला के आपसी हितों से जुड़े विषयों पर करेंगे चर्चा
3 देशों की यात्रा पर वेंकैया नायडू, भारत और ग्वाटेमाला के आपसी हितों से जुड़े विषयों पर करेंगे चर्चा
हाईलाइट
  • उप राष्ट्रपति की यह यात्रा भारत और ग्वाटेमाला के बीच मौजूदा संबंधों को बढ़ाएगी।
  • उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू तीन देशों ग्वाटेमाला
  • पनामा और पेरू के पांच दिवसीय यात्रा पर है।
  • नसंख्या और अर्थव्यवस्था के मामले में ग्वाटेमाला मध्य अमेरिका में सबसे बड़ा देश है।
  • यह पिछले साल कार्यालय संभालने के बाद उपराष्ट्रपति की पहली विदेश यात्रा है।
  • वे आपसी हितों समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू तीन देशों ग्वाटेमाला, पनामा और पेरू के पांच दिवसीय यात्रा पर है। नायडू सबसे पहले छह मई को ग्वाटेमाला पहुंचे। जहां उनका स्वागत विदेश मंत्री ग्वाटेमाला सैंडेव बाबू कुरुप ने किया। उप राष्ट्रपति की यह यात्रा भारत और ग्वाटेमाला के बीच मौजूदा संबंधों को बढ़ाएगी।

 

 

इन मुद्दों पर होगी चर्चा

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू की ग्वाटेमाला राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, ग्वाटेमाला संसद के अध्यक्ष और एंटीगुआ गुआ शहर के मेयर के साथ द्विपक्षीय बैठकें होने वाली हैं। जहां वे आपसी हितों समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा करेंगे। ग्वाटेमाला का वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में व्यापक अनुभव है और भारत इस क्षेत्र में ग्वाटेमाला के अनुभव का लाभ उठा सकता है। वहीं राजनीतिक बातचीत, बहुपक्षीय मामलों, व्यापार और वाणिज्य, निवेश, सूचना प्रौद्योगिकी, क्षमता निर्माण, पारंपरिक दवाओं, अंतरिक्ष, रक्षा और संस्कृति के लिए संस्थागत तंत्र को सुदृढ़ करने सहित द्विपक्षीय मुद्दों की एक श्रृंखला पर उनकी यात्रा के दौरान चर्चा की जा सकती है।

 

उपराष्ट्रपति की पहली विदेश यात्रा

यह पिछले साल कार्यालय संभालने के बाद उपराष्ट्रपति की पहली विदेश यात्रा है। विदेश मामलों के मंत्रालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि उनके साथ जनजातीय मामलों के लिए राज्य मंत्री (एमओएस) जसवंत सिंह सुमनबाही भाबोर, संसद के चार सदस्य और भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारी सहित उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी है। 

 

 

लगातार बढ़ रहा है द्विपक्षीय व्यापार

भारत-ग्वाटेमाला संबंध परंपरागत रूप से वर्षों से सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण रहे हैं। जनसंख्या और अर्थव्यवस्था के मामले में ग्वाटेमाला मध्य अमेरिका में सबसे बड़ा देश है। इसकी आबादी 16.6 मिलियन है। द्विपक्षीय व्यापार लगातार बढ़ रहा है और कुछ सालों के भीतर यह 152 मिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 263 मिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है। नायडू की यात्रा पारस्परिक सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों की खोज पर ध्यान केंद्रित करेगा।
 

Created On :   7 May 2018 12:26 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story