स्विस माउंटेन पर क्रैश हुआ विंटेज प्लेन, 20 लोगों की मौत

vintage plane crash on Swiss mountain, 20 on board passengers died
स्विस माउंटेन पर क्रैश हुआ विंटेज प्लेन, 20 लोगों की मौत
स्विस माउंटेन पर क्रैश हुआ विंटेज प्लेन, 20 लोगों की मौत
हाईलाइट
  • प्लेन में सवार सभी 20 लोगों की मौत हो गई है।
  • प्लेन स्वीटजरलैंड की Ju-Air कंपनी का है।
  • स्विस पर्वत पर पुराने समय का एक विंटेज प्लेन क्रैश हुआ है।

डिजिटल डेस्क, बर्लिन। स्विस पर्वत पर एक विंटेज प्लेन क्रेश होने से 20 लोगों की मौत हो गई है। सभी 20 लोग प्लेन में सवार थे, इसमें 3 क्रू मेम्बर भी शामिल हैं। प्लेन का नाम जंकर्स JU-52 है जो कि स्वीटजरलैंड की Ju-Air  कंपनी का है। यह शनिवार को स्विस पर्वतमाला के पिज़ सेगनास पर क्रैश हो गया। प्लेन स्विस पर्वत पर करीब समुद्र तल से 8,330 फीट ऊंचाई पर उड़ान भर रहा था।

 


प्लेन दक्षिणी स्वीटजरलैंड के लोकार्नो के दो दिनों के टूर के बाद यात्रियों को लेकर अपने डबनडोर्फ बेस पर लौट रहा था, जो कि ज्यूरिख के नजदीक है। अधिकारियों का कहना है कि लोकार्नो मेगाडिनो एयरफिल्ड से उड़ान भरने के 50 मिनट बाद ही प्लेन क्रैश हो गया। स्थानीय समयानुसार शनिवार शाम 5 बजे इसके क्रैश होने की बात कही जा रही है।

पुलिस ने बताया, "प्लेन में सवार सभी 20 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 11 पुरुष और 9 महिलाएं थी। सभी की उम्र 42 से 84 साल के बीच थी। एक कपल जो कि ऑस्ट्रिया के थे उनके अलावा प्लेन में सवार सभी लोग स्वीटजरलैंड के थे।" पुलिस ने बताया कि क्रैश से पहले एयरक्राफ्ट की ओर से कोई डिसट्रेस कॉल रिसीव नहीं हुआ था।

स्विस ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी इंवेस्टिगेशन बोर्ड के डेनियल नीच्ट ने बताया कि ऐसा प्रतित हो रहा है कि प्लेन हाई स्पीड में वर्टिकली क्रैश हुआ है। उन्होंने बताया कि इस विंटेज प्लेन में क्रैश रजिस्टेंट कॉकपिट वॉइस और डेटा रिकॉर्डर नहीं थे जो आजकल के प्लेन में होते हैं।

बता दें कि करीब 5000 Ju-52 प्लेन 1932 से 1952 के बीच बनाए गए थे। ये स्वीस मिलिट्री के बेड़े में भी शामिल रहे हैं। इन्हें 1981 में रिटायर कर दिया गया था। इसके बाद 1983 से इन विंटेज प्लेनों से पर्यटन स्थलों पर फ्लाइट शुरू की गई।

Created On :   5 Aug 2018 2:15 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story