पुतिन बहुत कुछ हासिल करना चाहते हैं, नजर रखनी होगी : हिलेरी क्लिंटन

Vladimir Putin is a big threat to USA : Hillary
पुतिन बहुत कुछ हासिल करना चाहते हैं, नजर रखनी होगी : हिलेरी क्लिंटन
पुतिन बहुत कुछ हासिल करना चाहते हैं, नजर रखनी होगी : हिलेरी क्लिंटन

डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डॉनाल्ड ट्रंप से मिली हार के लिए रूस को जिम्मेदार ठहराने वाली अमेरिका की पूर्व विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने एक और बड़ा बयान दिया है। हिलेरी ने कहा है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन अभी भी वाशिंगटन के लिए एक बड़ा खतरा हैं। "सीएनएन" को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, "पुतिन ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के द्वारा बहुत कुछ हासिल किया है और वे बहुत कुछ और भी हासिल करना चाहते हैं। उन पर नजर रखी जानी चाहिए।"

हिलरी का मानना है कि पुतिन वॉशिंगटन के साथ एक बड़ी वैचारिक लड़ाई का आयोजन भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "पुतिन का अभियान केवल चुनाव में हस्तक्षेप करना नहीं था बल्कि उनके इससे भी कईं अधिक प्रयोजन हैं। वह एक ऐसा अमेरिका चाहते हैं जो अंदर से बंटा हो।"

गौरतलब है कि हिलेरी ने 2016 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप की जीत के पीछे रूस का हाथ बताया था। उन्होंने खुफिया रिपोर्टों के हवाले से कहा था कि पुतिन ने 2016 में ट्रंप को जीताने के लिए राष्ट्रपति चुनाव में हस्तक्षेप किया था। उन्होंने चुनाव में मिली हार के बाद रूसी हैकरों को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया था। हालांकि रूस ने हमेशा खुद पर लगे अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों को प्रभावित करने के आरोपों को खारिज किया है।

Created On :   16 Oct 2017 6:14 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story