अमेरिकी संसद रूस, ईरान और नॉर्थ कोरिया पर नए प्रतिबंध के पक्ष में

voting for stringent ban on Russia in US House of Representatives
अमेरिकी संसद रूस, ईरान और नॉर्थ कोरिया पर नए प्रतिबंध के पक्ष में
अमेरिकी संसद रूस, ईरान और नॉर्थ कोरिया पर नए प्रतिबंध के पक्ष में

डिजिटल डेस्क, मास्को। अमेरिकी हाउस ऑफ़ रिप्रेज़न्टेटिव्स में रूस, ईरान और नॉर्थ कोरिया पर नए प्रतिबंध लगाने के लिए भारी बहुमत में वोटिंग हुई है। इस दौरान 419 सदस्यों के समर्थन से ये विधेयक पारित हो गया है। सिर्फ तीन सदस्यों ने इसके खिलाफ मतदान किया। रूस के उप विदेश मंत्री ने बुधवार को कहा कि ये नए प्रतिबंध अमेरिका और रूस के बेहतर संबंध बनाने के अवसर को विनाश की ओर ले जाने वाले एक गंभीर कदम है।

सर्जेइ रयाबकोव ने एक सरकारी समाचार एजेंसी से कहा कि जो भी कुछ हुआ है, वह सामान्य समझौते के दायरे से बाहर है। उन्होंने कहा, इस विधेयक के लेखक और प्रायोजक रूस के साथ रिश्तों को सामान्य बनाने की संभावनाओं को तबाह करने की दिशा में बहुत गंभीर कदम उठा रहे हैं।

ट्रंप के सामने यह मुश्किल विकल्प होगा

कई हफ्तों की बहस के बाद प्रतिबंधों का यह पैकेज, जिसमें ईरान और नॉर्थ कोरिया पर प्रतिबंध लगाने की भी बात है, मंगलवार को पारित हो गया। अब इसे सीनेट के पास भेजा जाएगा। उसके बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने यह मुश्किल विकल्प होगा कि वे या तो इस पर वीटो करें या फिर इसे स्वीकार कर लें।

रूस भी ले सकता है बदला!

ट्रंप यदि इस सर्वमान्य विधेयक को मंजूरी देते हैं तो रूस इसका बदला लेने पर उतारू हो सकता है। रायबकोव ने जोर देकर कहा है कि मास्को ने वॉशिंगटन को दर्जनों बार चेतावनी दी है कि किसी भी नए प्रतिबंध का माकूल जवाब दिया जाएगा। फिलहाल तो रूस ट्रंप के रुख का इंतजार कर रहा है। रायबकोव ने कहा, हम भावनाओं में नहीं बह रहे। हम देखेंगे कि आगे कैसे बढ़ा जा सकता है। लगातार ऐसे तरीके खोज रहे हैं, जिनके जरिए रूस और अमेरिका के लिए महत्व रखने वाले मुद्दों पर समझौता किया जा सके।

Created On :   26 July 2017 8:44 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story