पाक माने या ना आंतकवाद को उखाड़ फेंकेगा अमेरिका : ट्रंप

Will take unilateral steps in areas of divergence with Pakistan: US
पाक माने या ना आंतकवाद को उखाड़ फेंकेगा अमेरिका : ट्रंप
पाक माने या ना आंतकवाद को उखाड़ फेंकेगा अमेरिका : ट्रंप

डिजिटल डेस्क, वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपने सख्त फैसलों और आंतकवाद के प्रति कड़े रवैये के चलते अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। हाल ही में उनके नेतृत्व में अमेरिकी सरकार का एक और बयान आया है जिसमें कहा गया कि अमेरिका खुद आगे बढ़कर पाकिस्तानी सरजमीं पर पल रहे आंतकवाद का खात्मा करने में सक्षम है, पाक उनका साथ दे या न दे अमेरिका आंतकवाद को जड़ से उखाड़ फेकेंगा। पाकिस्तानी सरकारी की असहमति भी हो तो भी ऐसे कदम उठाने में अमेरिका बिल्कुल नहीं हिचकेगा जो आंतकवाद के खिलाफ होंगे।

पेंटागन डिंफेस डिपार्टमेंट की और से जारी इस बयान में इस बात पर भी जोर दिया गया कि आतंकवाद के खिलाफ पाक को अपनी पॉलिसीज में बदलाव करना होगा। डोनाल्ड ट्रंप की इस घोषणा के बाद पहली बार ऐसा हुआ जब पेंटागन सेंटर ने नई अफगानिस्तान नीति और साउथ एशिया पॉलिसी की रिपोर्ट यूएस गवर्मेंट को सौंपी है। इस रिपोर्ट में तालीबान में पल-बढ़ रहे आंतकवादी संगठनों के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही गयी। 

रिपोर्ट में क्या-क्या कहा गया

पेंटागन ने शनिवार को कांग्रेस को कहा कि सिर्फ कहने से नहीं बल्कि इस्लामाबाद को उनके क्षेत्र में खुले आम जी रहे आंतकवादियों के खिलाफ अपने मौलिक सिंद्धातों में बदलाव करना होगा। इसके साथ ही कहा गया कि पाक और अमेरिका को मिलिट्री-टू-मिलिट्री संबंधों को बढावा देना होगा, साथ ही अफगानिस्तान में सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ावा देने वाली पहली वार्षिक रिपोर्ट (1 जून से 30 नवंबर) पर कदम उठाने होंगे।

पेंटागन ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अल-कायदा, हक्कानी नेटवर्क, आईआईएस, लश्कर-ए-तैयबा और इस्लामिक मूवमेंट जैसे आतंकी संगठन पाकिस्तान व अफगानिस्तान में जड़ें जमाए हुए हैं। अफगानिस्तान के साथ स्ट्रैटेजिक पार्टनर्शिप की बात करते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि जब तक अफगानिस्तान अपने मुल्क में सुधार चाहेगा, तब तक अमेरिका उसे लगातार सपोर्ट करता रहेगा। तालीबान कभी हमसे जीत नहीं सकता है उनके लिए एक ही रास्ता है कि अफगानिस्तान सरकार के साथ समझौता करें।

बता दें पेंटागन अमेरीका का सुरक्षा डिपार्टमेंट है जिसे 9/11 के बम धमाके में शिकार बनाया गया था। ये वर्ल्ड की प्रमुख सुरक्षा ऐजेंसी है।

Created On :   17 Dec 2017 10:01 AM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story